facebookmetapixel
Advertisement
Zero Balance Account में Debit Card मिलता है या नहीं? जानें SBI, HDFC, ICICI समेत इन बैंकों के नियम और चार्जMolbio Diagnostics IPO आज से खुला, GMP ₹120; ब्रोकरेज ने भी दी Subscribe की सलाह, जानें जोखिम और फायदेDefence Stocks: ₹7 लाख करोड़ की खरीदारी पाइपलाइन, इन शेयरों में 32% तक तेजी के टारगेटविदेश में भी अब चलेगा भारत का UPI, NRI के साथ तैयार हो रहा ग्लोबल नेटवर्क: NPCI₹2 लाख करोड़ के क्लब में Motilal Oswal AMC, SIP निवेश ने बनाया नया रिकॉर्डTitan Share Price: दमदार Q1 के बाद शेयर में 2% की तेजी, ब्रोकरेज ने बताया 21% तक का Upside, क्या अभी खरीदें?57 अरब डॉलर निकालने के बाद बदला FIIs का रुख, क्या अब भारतीय बाजार पकड़ेगा रफ्तार?CWG 2026 के सितारों से मिले PM मोदी, मेडल जीतने वालों की जमकर तारीफ, बोले- आपकी जीत युवाओं को खेलों से जोड़ेगीSBI के गोल्ड लोन में करीब 100% उछाल, क्या यही बन रहा नया ग्रोथ इंजन? 4 ब्रोकरेज बुलिश, जानिए टारगेटDLF ने गुरुग्राम में बेचा 271 करोड़ का पेंटहाउस, रियल एस्टेट में नया रिकॉर्ड

ईपीएफओ की ब्याज दर अन्य से बेहतर: सीतारमण

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 8:40 PM IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज कहा कि कर्मचारी भविष्य निधि कोष (ईपीएफओ) की ब्याज दर घटाकर 8.1 फीसदी करना ‘आज की हकीकत’ को दर्शाता है और यह अब भी लघु बचत योजनाओं तथा बैंक सावधि जमा दरों से अधिक है। उन्होंने कहा, ‘ईपीएफओ में एक केंद्रीय बोर्ड है, जो इस बारे में फैसला करता है कि कितनी ब्याज दर देनी है और उन्होंने इसमें पिछले काफी समय से कोई बदलाव नहीं किया है…उन्होंने अब इसे घटाकर 8.1 फीसदी कर दिया है।’ उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव अभी मंजूरी के लिए वित्त मंत्रालय के पास नहीं आया है। सीतारमण राज्य सभा में विनियोग विधेयकों पर चर्चा का जवाब दे रही थीं। केंद्रीय बोर्ड ने वित्त वर्ष 2022 के लि पीएफ पर ब्याज दर घटाकर 8.1 फीसदी करने का प्रस्ताव रखा है, जो वित्त वर्ष 2021 और वित्त वर्ष 2020 में 8.5 फीसदी थी। यह चार दशकों में सबसे कम है।
उन्होंने कहा, ‘वास्तविकता यह है कि आज ये ही दरें हैं और यह (ईपीएफओ की ब्याज दर) अब भी अन्य से ज्यादा है।’ सीतारमण ने कहा कि सरकार भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के पॉलिसीधारकों को बीमा कंपनी के आईपीओ में शेयर खरीद पर छूट दे सकती है। सीतारमण ने आज संसद में कहा कि सरकार ने इस निर्गम का 10 फीसदी हिस्सा पात्र पॉलिसीधारकों के लिए आरक्षित रखा है और उन्हें निर्गम कीमत पर छूट भी मिल सकती है।

Advertisement
First Published - March 21, 2022 | 11:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement