facebookmetapixel
Advertisement
ब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेडभारत का R&D खर्च बढ़ा, लेकिन GDP के मुकाबले हिस्सेदारी सिर्फ 0.84%; चीन और ब्राजील से पीछेइलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 7 महीनों में 10 लाख से ज्यादा EV बिके; TVS सबसे आगेPM मोदी की पोस्ट ब्लॉक होने पर बढ़ा विवाद, मेटा की ग्लोबल टीम से एल्गोरिदम पर होगी सख्त पूछताछकैबिनेट के बड़े फैसले: ‘पीएम सूर्य सरोवर’ योजना मंजूर, पीएम-किसान और खेलो इंडिया को 5 साल का विस्तारसरकार ने ‘समुद्र मंथन’ योजना को दी हरी झंडी, गहरे सागर में तेल-गैस खोज के लिए ₹84,084 करोड़ मंजूरIMD के अलर्ट से बढ़ी चिंता, मॉनसून के दूसरे चरण और अगस्त महीने में सामान्य से कम होगी बारिशबजाज फिनसर्व के Q1 नतीजे मजबूत, मुनाफा बढ़कर ₹6,297 करोड़ पहुंचा, एयूएम में भी बढ़ोतरीओडिशा में 5,600 मेगावॉट क्षमता के दो परमाणु संयंत्र लगाएगा अदाणी समूह, ₹1.5 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव

सुधार की राह पर अर्थव्यवस्था

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 10:21 PM IST

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को कहा कि देश की अर्थव्यवस्था लगभग सुधार की राह पर है और केंद्रीय बैंक तथा सरकार ने इसमें सहयोग करने के लिए मौद्रिक और राजकोषीय नीतियों को उदार बनाए रखा है। उन्होंने कहा कि यह आवश्यक है कि वित्तीय क्षेत्र के पास समुचित मात्रा में पूंजी उपलब्ध हो। कई बैंकों ने पहले ही पूंजी जुटा ली है और अन्य पूंजी जुटाने की तैयारी कर रहे हैं। उम्मीद है कि आने वाले महीनों में ये पूंजी जुटा लेंगे।
दास ने आगे कहा कि कोविड-19 के बाद सरकार को आगे के अपने राजकोषीय प्रारूप का खाका पेश करना होगा और देश को कोविड की चुनौतियों से निपटने के लिए उसका पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि राजकोषीय और मौद्रिक नीति दोनों में उदार रुख रखा गया है और आरबीआई मौद्रिक विस्तार की राह पर है। दास ने कहा कि कोविड-19 के दबाव से उबरने के लिए बैंकों, गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों को बफर पूंजी बनाने की जरूरत है। दास वित्त आयोग के चेयरमैन एन के सिंह की आत्मकथा ‘पोट्र्रेट ऑफ पावर : हाफ अ सेंचुरी ऑफ बीइंग एट रिंगसाइड’ के विमोचन के मौके पर यह बातें कहें।

Advertisement
First Published - October 21, 2020 | 11:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement