भारत पर भी पड़ा है आर्थिक संकट का असर

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 08, 2022 | 10:46 AM IST

वित्त मंत्रालय ने अपनी मध्यकालिक आर्थिक समीक्षा में कहा है कि भारत को 2008-09 में तकरीबन 7 फीसदी जीडीपी के लिए तैयार रहना चाहिए।
समीक्षा में कहा गया है कि मौजूदा संकट का असर भारत पर भी पड़ा है। हालांकि सब प्राइम संकट का सीधा असर भारत के बैंकिंग तंत्र पर नहीं पड़ा है, लेकिन अप्रत्यक्ष रुप से इसका असर जरूर पड़ा है।
समीक्षा में यह भी कहा गया है कि मार्च 2009 तक जिंसों की घटती कीमतों की वजह से महंगाई दर में काफी सुधार आ जाएगा।

First Published : December 23, 2008 | 12:55 PM IST