facebookmetapixel
Advertisement
TCS के नतीजों से पहले IT शेयरों में दबाव, Nifty IT फिसला; Infosys, TCS और HCLTech में बिकवालीDL New Rules: महाराष्ट्र में 1 अगस्त से बदल जाएंगे नियम, सरकार के किया बड़ा बदलावFTA Review: 16 साल में 10 गुना बढ़ा व्यापार घाटा! अब FTA बदलने की तैयारी में भारतInsurance Industry में तेजी लौट आई, मई के मुकाबले जून में बड़ा उछालभारत 75 तरह के मसाले बनाता है, फिर भी क्यों पिछड़ रहा है? रिपोर्ट ने बताईं 5 सबसे बड़ी चुनौतियांभारत में 3.9 करोड़ Crypto निवेशकों के बीच RBI की नई चेतावनीIMF Report: भारत की ग्रोथ घटाई, लेकिन दुनिया की सबसे तेज अर्थव्यवस्थाओं में बरकरारतेल, टैंकर और भारतीयों की सुरक्षा… पश्चिम एशिया में क्या कर रहा है भारत?Ford की भारत में बड़ी वापसी! कोयंबतूर में खोला तीसरा ग्लोबल सेंटर, 800 कर्मचारियों की होगी क्षमताGen Z और Tier-2, Tier-3 शहरों ने बढ़ाई Credit Card कंपनियों की उम्मीदें

एग्रीकल्चर सेक्टर में मांग से डीजल की बिक्री में उछाल

Advertisement
Last Updated- April 17, 2023 | 5:44 PM IST
Petrol diesel price

औद्योगिक मांग (industrial demand) को पूरा करने के लिए ट्रकों की आवाजाही बढ़ने और कृषि गतिविधियों में तेजी के चलते अप्रैल 2023 के पहले पखवाड़े में डीजल की बिक्री में जोरदार उछाल आया। मंगलवार को जारी उद्योग के प्रारंभिक आंकड़ों में यह बात कही गई।

देश में डीजल सबसे अधिक खपत वाला ईंधन है। ईंधन की कुल मांग में इसकी करीब 40 प्रतिशत हिस्सेदारी है। आंकड़ों के अनुसार अप्रैल के पहले पखवाड़े में डीजल की मांग सालाना आधार पर 15 प्रतिशत बढ़कर 34.5 लाख टन हो गई।

मार्च के पहले पखवाड़े के मुकाबले समीक्षाधीन अवधि में डीजल की मांग 8.4 प्रतिशत बढ़ी। समीक्षाधीन अवधि में पेट्रोल की बिक्री सालाना आधार पर लगभग दो प्रतिशत बढ़कर 11.4 लाख टन हो गई। हालांकि, पेट्रोल की बिक्री में मासिक आधार पर 6.6 फीसदी की गिरावट आई है।

विमान ईंधन (एटीएफ) की मांग अप्रैल के पहले पखवाड़े में सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़कर 2,84,600 टन हो गई।

Advertisement
First Published - April 17, 2023 | 5:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement