facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: Wipro से Shakti Pumps तक इन शेयरों में आज दिख सकता है बड़ा एक्शनब्रिक्स को सहयोगी मंच के रूप में पेश करेगा भारत, साझा मुद्रा के विवाद से दूरी बनाकर विकास पर रहेगा फोकसअमेरिका-ईरान तनाव से कच्चा तेल $100 के पार, तेल कंपनियों को पेट्रोल पर ₹5 व डीजल पर ₹23 का नुकसानभारत की व्यापार नीतियों पर अमेरिका-EU ने जताई चिंता, टैरिफ और नियमों में बदलाव की मांगकोफोर्ज के चेयरमैन ओपी भट्ट का इस्तीफा, बोर्ड मूल्यांकन रिपोर्ट को लेकर उठे सवालों के बाद बड़ा फैसलाUPI के लेनदेन आंकड़ों का फायदा उठाकर भारत मजबूत करे ऋण क्षमता, MSME को औपचारिक कर्ज से जोड़ने पर जोरक्लाउड और AI मॉडल प्रदाताओं पर बैंकों की बढ़ती निर्भरता से बढ़ सकता है प्रणालीगत जोखिम, RBI की बड़ी चेतावनीकेंद्र सरकार का रेलवे पर बड़ा दांव, 9 राज्यों में 20,804 करोड़ रुपये की 8 मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मिली मंजूरीमहाराष्ट्र में जल्द आएगा डेल्टा अधिनियम, जमीन और अचल संपत्तियों के ब्लॉकचेन आधारित टोकनाइजेशन का बनेगा कानूनी ढांचा1991 के आर्थिक सुधारे ने बदली दिल्ली की तस्वीर, लेकिन आवास संकट, अनधिकृत कॉलोनियां व प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता

WTO की बैठक में ई-कॉमर्स पर सीमा शुल्क रोक, एग्रीकल्चर मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

Advertisement
Last Updated- May 10, 2023 | 3:17 PM IST
WTO

वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (WTO) की पेरिस में होने वाली बैठक में ई-कॉमर्स कारोबार में सीमा शुल्क पर लगी रोक समाप्त करने तथा कृषि क्षेत्र से जुड़े मुद्दे उठने की संभावना है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सात जून को होने वाली बैठक में भारत, आस्ट्रेलिया और अमेरिका समेत कुछ देशों के व्यापार मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। डब्ल्यूटीओ की यह बैठक आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) के सम्मेलन के दौरान हो रही है।

यह मंत्रिस्तरीय बैठक डब्ल्यूटीओ के 13वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन की तैयारियों के सिलसिले में हो रही है। यह सम्मेलन अगले साल फरवरी में संयुक्त अरब अमीरात में होगा। मंत्रिस्तरीय बैठक जिनेवा स्थित डब्ल्यूटीओ का निर्णय लेने वाला सर्वोच्च निकाय है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘बैठक में कृषि, ई-कॉमर्स के जरिये व्यापार पर सीमा शुल्क रोक, कोविड से संबंधित दवाओं और अन्य उपकरणों के लिये पेटेंट छूट जैसे मुद्दे उठ सकते हैं।’’

पिछले साल जून में जिनेवा में 12वीं मंत्रिस्तरीय बैठक में, डब्ल्यूटीओ सदस्यों ने एक ‘जिनेवा पैकेज’ की घोषणा की थी। इसमें नुकसान पहुंचाने वाली मछली पकड़ने की सब्सिडी पर अंकुश लगाना और कोविड-19 टीकों के उत्पादन को लेकर अस्थायी पेटेंट छूट शामिल थी।’’

डब्ल्यूटीओ के 164 सदस्य देश हैं। यह वैश्विक निर्यात और आयात के लिए नियम बनाता है और दो या दो से अधिक देशों के बीच विवादों का निर्णय करता है। इसके नियमों के अनुसार, सभी निर्णय सर्वसम्मति से लिये जाते हैं। सदस्य राष्ट्र किसी निर्णय को वीटो कर सकता है।

भारत विश्व व्यापार संगठन में ई-कॉमर्स व्यापार पर सीमा शुल्क पर रोक जारी रखने का विरोध करता रहा है। इसका कारण यह है कि इस मुद्दे का विकासशील देशों की अर्थव्यवस्था पर व्यापक प्रभाव पड़ रहा है। विश्व व्यापार संगठन के सदस्यों ने 1998 से ई-कॉमर्स पर सीमा शुल्क नहीं लगाने पर सहमति जतायी थी।

इसकी अवधि समय-समय पर विश्व व्यापार संगठन के मंत्रिस्तरीय सम्मेलनों में बढ़ायी गयी। भारत ने फरवरी 2024 में अबू धाबी में होने वाली विश्व व्यापार संगठन की मंत्रिस्तरीय बैठक में खाद्य सुरक्षा के लिये सार्वजनिक भंडारण रखने के मुद्दे का स्थायी समाधान खोजने पर भी जोर दिया है।

Advertisement
First Published - May 10, 2023 | 3:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement