facebookmetapixel
Advertisement
जुलाई में सुस्त पड़ी औद्योगिक विकास की रफ्तार, IIP दर घटकर 6.7% पर पहुंची; मैन्‍युफैक्‍चरिंग की रफ्तार धीमीभारत-अमेरिका में हुआ बड़ा रक्षा सौदा, भारतीय सेना के लिए खरीदी जाएंगी जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइलेंरक्षा निर्यात के नियमों में बड़ा बदलाव, सरकान ने SOP आसान की; OGEL ढांचे का किया विस्तारएनवीडिया के दमदार नतीजों से IT शेयरों में बड़ा उछाल, निफ्टी IT 3.5% उछलकर 31,281 के पारबर्नस्टीन ने निफ्टी का 26,000 लक्ष्य रखा बरकरार, पर इन 8 वजहों से सीमित रह सकती है बाजार की रफ्तारशेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली, एक ही दिन में निकाले 5,040 करोड़ रुपयेEditorial: हाई-टेक कंपनियों को BIS में छूट निवेश बढ़ाने की नई पहलएक महीने में 9.6% चढ़ा सोना: क्या इस समय निवेश करना सही या इंतजार करना होगा बेहतर?भारत का विदेशी मुद्रा भंडार नए रिकॉर्ड स्तर पर, $729.328 अरब के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचाजुलाई में नए मोबाइल ग्राहक जोड़ने में एयरटेल ने मारी बाजी, जियो को पछाड़कर बनी नंबर-1 कंपनी

चालू खाते का घाटा बढ़ा

Advertisement

वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में चालू खाते का घाटा 9.8 अरब डॉलर, GDP का 1.1%

Last Updated- September 30, 2024 | 10:29 PM IST
Slight decline in current account deficit in second quarter to $11.2 billion: RBI करंट अकाउंट डेफिसिट में दूसरी तिमाही में आई मामूली गिरावट, घटकर 11.2 अरब डॉलर रहा: RBI

वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में भारत का चालू खाते का घाटा (सीएडी) बढ़कर 9.8 अरब डॉलर हो गया है, जो सकल घरेलू उत्पाद का 1.1 प्रतिशत है।

जनवरी-मार्च 2024 (वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही) के दौरान चालू खाते का संतुलन 4.6 अरब डॉलर अधिशेष की स्थिति में था, जो जीडीपी का 0.5 प्रतिशत है। वहीं एक साल पहले की समान अवधि में चालू खाते का घाटा 8.9 अरब डॉलर यानी जीडीपी का 1 प्रतिशत था।

रिजर्व बैंक ने एक बयान में कहा कि सालाना आधार पर चालू खाते का घाटा बढ़ने की प्राथमिक वजह वस्तु व्यापार में वृद्धि है। वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में वस्तु व्यापार बढ़कर 65.1 अरब डॉलर हो गया, जो वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में 56.7 अरब डॉलर था।

इक्रा में मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के दौरान चालू खाते का घाटा बढ़ा है, लेकिन द्वितीयक आय के कारण यह हमारे अनुमान से कम है।

Advertisement
First Published - September 30, 2024 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement