facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें स्थिर रखीं, सख्त रुख से बाजार की चिंता बढ़ीविदेशी निवेशकों की खरीदारी से लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स 274 अंक मजबूतबजाज फाइनैंस का पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन, प्रॉफिट 29% बढ़ा, एसेट क्वालिटी में सुधारAI पर बड़ा दांव, बजाज फाइनैंस ने 10 साल में ₹40 लाख करोड़ AUM का रखा लक्ष्यRBI की मौद्रिक नीति से पहले जियो क्रेडिट, हीरो फिनकॉर्प समेत कंपनियों ने बॉन्ड से ₹2,520 करोड़ जुटाएदेशभर में केवल E-20 पेट्रोल बिक्री के लिए उपलब्ध, रसीद पर एथनॉल प्रतिशत दिखाना जरूरी नहीं: गडकरीप्राकृतिक आपदाओं से अनाज का नुकसान 77% घटा, FCI ने भंडारण व्यवस्था को बताया सुरक्षितGSTN ने नई E-Way Bill सुविधाएं वापस लीं, फिलहाल पुराने नियम ही रहेंगे लागूNEP 2020 के 6 साल बाद भी अधूरे लक्ष्य, फंडिंग और ढांचागत कमी बनी सबसे बड़ी चुनौतीHurun India Women Leaders 2026: प्रिया नायर टॉप पर, 117 महिला लीडर्स की लिस्ट में बढ़ी भारतीय बेटियों की मौजूदगी

कर्ज अनुपात दशक के निचले स्तर पर : क्रिसिल

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 11:23 PM IST

भारत में अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों में तेज आर्थिक गिरावट के कारण चालू वित्त वर्ष 2020-21 की पहली छमाही में कर्ज अनुपात (अपग्रेड से डाउनग्रेड रेटिंग) घटकर एक दशक के निचले स्तर 0.54 प्रतिशत पर पहुंच गया है। पहली छमाही में 296 डाउनग्रेड और 161 अपग्रेड थे।
रेटिंग एजेंसी क्रिसिल के मुताबिक भारत के उद्योग जगत में कर्ज की गुणवत्ता का दबाव मार्च 21 में समाप्त होने वाली दूसरी छमाही में भी बने रहने की संभावना है, जिसमें डाउनग्रेड की संख्या अपग्रेड से ज्यादा रहेगी।
दूररी छमाही का परिदृश्य भी नकारात्मक बना हुआ है और यह नीतिगत और नियामकीय कदमों व मांग बहाल होने पर निर्भर होगा।
एक और रेटिंग एजेंसी इक्रा ने कहा है कि पहली छमाही में उसकी 582 नकारात्मक रेटिंग रही। करीब आधी नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई डाउनग्रेड की श्रेणी में थी। वित्त वर्ष 21 की पहली छमाही में अपग्रेड रेटिंग सिर्फ 94 इकाइयों की रही।
वित्त वर्ष 21 की पहली छमाही में टेक्सटाइल, रियल एस्टेट, आतिथ्य क्षेत्र, वाहन कल पुर्जे व निर्माण सहित 5 क्षेत्रों को नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई का सामना करना पड़ा है। इसमें आतिथ्य को छोड़कर शेष क्षेत्र कोविड के पहले से ही मंदी से जूझ रहे थे।

Advertisement
First Published - October 1, 2020 | 11:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement