facebookmetapixel
Advertisement
होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स आईपीओ आज से खुला, ₹2600 जुटाने का प्लान, निवेश करें या छोड़ दें?फेड से राहत की उम्मीद ने बढ़ाई सोने-चांदी की चमक, MCX पर दोनों के भाव चढ़ेसरकारी बैंकों के लिए सुधारों का नया खाका, ‘विकसित भारत’ के बैंकिंग रोडमैप पर होगा मंथनL&T का बड़ा डिफेंस प्लान! रडार से लेजर हथियार तक बढ़ाएगी ताकत, इलेक्ट्रॉनिक्स में ₹5,000 करोड़ निवेश की तैयारीFY27 की पहली तिमाही में बुकिंग घटी, DLF की बिक्री 94% लुढ़की; जानिए किस कंपनी ने मारी बाजीPM सूर्य घर में बड़े बदलाव की तैयारी! रूफटॉप सोलर के साथ बैटरी स्टोरेज जोड़ने का सुझावMuthoot FinCorp Q1 Result: मुथूट फिनकॉर्प की कमाई में बंपर उछाल, मुनाफा 3 गुना बढ़ा; IPO से जुटाने की तैयारी ₹3,000 करोड़Opening Bell: शेयर बाजार में गिरावट! Sensex 200 अंक टूटा; Nifty 24,300 के करीब; PSU बैंक शेयरों में दबावEV खरीदने वालों की कतार लंबी! जुलाई में इलेक्ट्रिक दोपहिया की बिक्री 88% बढ़ी, कंपनियां मांग पूरी करने में नाकामStocks to Watch Today: रिलायंस-रोल्स रॉयस की बड़ी डील से लेकर BEML के ऑर्डर तक, आज इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन

जीएसटी मुआवजे का 35 हजार करोड़ जारी कर सकता है केंद्र

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 4:35 PM IST

केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) बकाये का करीब 35,000 करोड़ रुपये राज्यों को जारी कर सकती है। बिजनेस स्टैंटर्ड को मिली जानकारी के मुताबिक यह धनराशि जारी होने पर वित्त वर्ष 2023 के लिए राज्यों का मुआवजा 1.2 लाख करोड़ रुपये पहुंच जाएगा। एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने कहा, ‘अब तक हमने 85,000 करोड़ रुपये बकाया इस साल जारी किया है। जल्द ही जून के लिए हम करीब 35,000 करोड़ रुपये और जारी करेंगे।’जीएसटी (राज्यों को मुआवजा) अधिनियम के मुताबिक जून 2022 के बाद जीएसटी मुआवजा नहीं मिलेगा। बहरहाल 28 प्रतिशत कर के दायरे में आने वाली कुछ वस्तुओं पर मुआवजा उपकर मार्च 2026 तक जारी रहेगा।
इसका इस्तेमाल 2.69 लाख करोड़ रुपये मूलधन और ब्याज के भुगतान में होगा, जो केंद्र सरकार ने राज्यों को जीएसटी मुआवजे के भुगतान के लिए वित्त वर्ष 21 और वित्त वर्ष 22 में उधारी ली थी। कोविड-19 के कारण कर राजस्व प्रभावित हुआ था। अधिकारी ने कहा कि वित्त वर्ष 23 के लिए उधार ली गई राशि पर ब्याज 15,000 करोड़ रुपये है। अधिकारी ने कहा, ‘इस साल की शुरुआत में भुगतान किए गए 85,000 करोड़ रुपये में से सिर्फ 25,000 करोड़ रुपये मुआवजा उपकर कोष से मिले हैं। शेष राशि केंद्र ने अपनी नकदी में से दी है। इसकी भरपाई करनी होगी।’इसके अलावा एक बार जब जीएसटी रिफंड की गणना हो जाएगी और नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) राज्यों के लेखा की आडिट कर लेंगे, उसके बाद शेष राशि राज्यों को देनी होगी।

Advertisement
First Published - August 17, 2022 | 10:55 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement