facebookmetapixel
Advertisement
ITR Filing FY26: गलत फॉर्म भरा तो मिल सकता है नोटिस, जानें सही फॉर्म कैसे चुनेंSuzlon Energy Q4 Results: मुनाफा मामूली घटकर ₹1,114 करोड़ रहा, लेकिन सालाना कमाई ने तोड़े रिकॉर्डपश्चिम एशिया संकट से इंडिया इंक पर दबाव, कंपनियों का घटेगा मुनाफा!जल्दी रिफंड पाने के लिए 15 जून से पहले ITR भरने की सोच रहे हैं? एक्सपर्ट्स ने कहा: ठहरिए! यह बहुत रिस्कीम्युचुअल फंड के बदले लोन लेना कितना सही? फायदे, जोखिम और जरूरी बातें समझेंभारत, ब्राजील और अमेरिका कारोबार से Torrent Pharma को फायदा, ब्रोकरेज ने दिया ₹5,230 तक का टारगेटNPS में बड़े बदलाव की तैयारी? कम जोखिम और स्थिर रिटर्न पर फोकस, नए निवेश व गारंटीड पेंशन पर विचारNTA पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणी, कहा- पुरानी गलतियों से नहीं लिया सबक, NEET पर फिर बवालफ्यूल, फर्टिलाइजर और फॉरेक्स की बढ़ती लागत के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत: सीतारमणक्या SIP भारतीय बाजार की ताकत है या विदेशी निवेशकों का एक्जिट गेट?

कभी नहीं सोचा था कि इतने शतक और रन बनाऊंगा…यह भगवान का आशीर्वाद: Virat कोहली

Advertisement

कोहली मौजूदा एकदिवसीय विश्व कप में अच्छी फॉर्म में हैं और छह मैच में एक शतक और तीन अर्धशतक जड़ चुके हैं।

Last Updated- October 31, 2023 | 8:16 PM IST
Virat Kohli

सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के एकदिवसीय शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी करने की दहलीज पर खड़े भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने मंगलवार को कहा कि जब उन्होंने अपना करियर शुरू किया था तो उन्होंने इतने रन और शतक बनाने के बारे में कभी नहीं सोचा था।

कोहली मौजूदा एकदिवसीय विश्व कप (ODI World Cup) में अच्छी फॉर्म में हैं और छह मैच में एक शतक और तीन अर्धशतक जड़ चुके हैं। उन्होंने 19 अक्टूबर को पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 103 रन की पारी खेलकर अपना 48वां वनडे शतक लगाया और अब तेंदुलकर के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करने से सिर्फ एक शतक दूर हैं।

‘कभी भी इतना सब कुछ हासिल करने के बारे में नहीं सोचा था’

कोहली ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘‘अगर हम क्रिकेट के बारे में बात करें तो मैंने कभी भी इतना सब कुछ हासिल करने के बारे में नहीं सोचा था, जैसे कि मेरा करियर कहां है और भगवान ने ऐसे करियर तथा प्रदर्शन का आशीर्वाद दिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने हमेशा सपना देखा था कि मैं ऐसा करूंगा लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि चीजें इस तरह से आगे बढ़ेंगी। कोई भी इन चीजों की योजना नहीं बना सकता है कि आपका सफर कैसा रहेगा और आपके सामने चीजें कैसे होंगी।’’

कोहली ने कहा, ‘‘मैंने कभी नहीं सोचा कि इन 12 साल में मैं इतने शतक और इतने रन बनाऊंगा।’’ कोहली ने कहा कि उन्हें ‘अनुशासन और जीवनशैली’ बदलनी पड़ी क्योंकि उन्होंने अपने करियर में एक समय पाया कि वह पेशेवरपन के मामले में पिछड़ रहे हैं।

अनुशासन और जीवनशैली के संबंध में काफी बदलाव किए

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा एकमात्र ध्यान इस बात पर था कि मैं टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करूं और मुश्किल परिस्थितियों में टीम को मैच जिताऊं। इसके लिए मैंने अनुशासन और जीवनशैली के संबंध में काफी बदलाव किए।’’

भारत के लिए 2008 में पदार्पण करने वाले कोहली ने कहा, ‘‘मेरे पास हमेशा प्रेरणा थी लेकिन पेशेवरपन की कमी थी। अब मेरा पूरा ध्यान इस बात पर है कि मैं खेल को कैसे खेलना चाहता हूं और उसके बाद, मैंने जो परिणाम हासिल किए हैं, वे उसी तरह से खेलने से मिले हैं।’’

Advertisement
First Published - October 31, 2023 | 8:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement