facebookmetapixel
Advertisement
Propshop Events & Exhibitions IPO: आज से खुला ₹29 करोड़ का SME IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और आवेदन से जुड़ी सभी जरूरी बातेंशांतिपूर्ण प्रदर्शन संरक्षित अधिकार, लेकिन आंदोलन के नाम पर पुलिस लाठीचार्ज सही नहीं: SCईरान-अमेरिका तनाव कम होने का असर! BPCL, HPCL और IOC के शेयरों में आई तेजी35% तक रिटर्न के लिए इन 7 स्टॉक्स पर BUY रेटिंग, ब्रोकरेज की सलाह- लॉन्ग टर्म रखें नजरियाEV बढ़ेंगे तो किन Power Stocks की चमकेगी किस्मत? NTPC और CG Power पर ब्रोकरेज की रायकेनरा बैंक का Q1 मुनाफा ₹4,856 करोड़, NPA में आया सुधार; शेयर में 3% की जोरदार तेजीForeign Assets वाले सावधान! ITR में गलत एक्सचेंज रेट डालने पर फंस सकते हैं, टैक्स एक्सपर्ट ने दी चेतावनीITR Deadline 2026: क्या 31 जुलाई के बाद बढ़ेगी आखिरी तारीख? सरकार ने दे दिए संकेतअब सिर्फ चाय नहीं बेच रही Tata Consumer! ये 4 कारोबार बन रहे कमाई का नया इंजनक्या बिना PAN के अटक रहा है ITR? मिनटों में बनाएं और डाउनलोड करें डिजिटल e-PAN

IPL: हार्दिक पंड्या की वानखेड़े में हुई हूटिंग, मुंबई का टॉप ऑर्डर हुआ फेल

Advertisement

MI Vs RR IPL 2024 : हार्दिक पंड्या 21 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए।

Last Updated- April 01, 2024 | 8:48 PM IST
Hardik Pandya- हार्दिक पंड्या

हार्दिक पंड्या का पहली बार वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने का अनुभव बहुत अच्छा नहीं रहा। टॉस के दौरान फैन्स ने उन्हें हूट किया और ‘रोहित शर्मा’ के लिए चीयर किया। मैच से कुछ घंटे पहले पूर्व कप्तान के लिए दर्शकों का सपोर्ट सबको साफ दिख रहा था। यही नहीं, स्टेडियम के बाहर फैंस उनके नाम के नारे लगा रहे थे।

MI की कप्तानी में बदलाव के बाद से बहुत से फैंस उनसे नाराज हैं, जिससे आर अश्विन ने फैंस से आग्रह किया था कि वे इसको ज्यादा बड़ी बात न बनाएं और हार्दिक का भी एक भारतीय क्रिकेटर होने के नाते सम्मान करें।

संजय मांजरेकर भी रह गए हैरान 

सोमवार को टॉस के दौरान, संजय मांजरेकर भीड़ द्वारा हार्दिक की हूटिंग करने से हैरान रह गए और उन्होंने तुरंत उनसे ‘अच्छा व्यवहार’ का आग्रह किया। हालांकि, मुंबई के दर्शकों को बहुत निराशा हुई, जब रोहित शर्मा पहली ही गेंद पर शून्य पर आउट हो गए।

तीन बल्लेबाज हुए पहली ही गेंद पर आउट

रोहित शर्मा ही नहीं बल्कि नमन धीर भी बिना खाता खोले आउट हो गए, दोनों को ट्रेंट बोल्ट ने आउट किया। इसके तुरंत बाद, डेवाल्ड ब्रेविस भी जीरो पर ही चलते बने। जिससे आईपीएल इतिहास में यह छठी बार हुआ कि टॉप चार बल्लेबाजों में से तीन पहली ही गेंद पर आउट हो गए।

बोल्ट शुरुआती ओवर में सबसे असरदार गेंदबाज हैं। उन्होंने 2020 के बाद से पहले ओवर में 25 विकेट झटके हैं, उनके अलावा अन्य कोई गेंदबाज इस दौरान 8 से ज्यादा विकेट नहीं झटक पाया है। खबर लिखे जाने तक मुंबई इंडियंस ने 12 ओवर में 6 विकेट पर 89 रन बना लिए थे। इस दौरान हार्दिक पंड्या 21 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement
First Published - April 1, 2024 | 8:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement