facebookmetapixel
Bharti Airtel Q3FY26 Results: मुनाफा 55% घटकर ₹6,631 करोड़, Arpu बढ़कर ₹259 पर आयाविदेश मंत्रालय का खंडन: NSA अजीत डोभाल नहीं गए अमेरिका… रुबियो से नहीं हुई कोई मुलाकातSIF में 360 ONE MF की एंट्री, DynaSIF Equity Long-Short Fund लॉन्च; किसके लिए सही निवेश?Suzlon Q3 Results: ₹445 करोड़ का मुनाफा, कमाई बढ़कर ₹4228 करोड़; फिर भी शेयर ने क्यों लगाया 4% का गोता ?भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर तेजी, मिड-मार्च तक औपचारिक समझौते का लक्ष्य: पीयूष गोयलBudget 2026 का टैक्स झटका, डिविडेंड और म्युचुअल फंड निवेश अब महंगे क्यों?₹200 तक जाएगा फर्टिलाइजर कंपनी का शेयर! हाई से 44% नीचे, ब्रोकरेज ने कहा – लॉन्ग टर्म ग्रोथ आउटलुक मजबूतशेयर, सोना, डेट और रियल्टी… ​कहां-कितना लगाएं पैसा? मोतीलाल ओसवाल वेल्थ ने बताई स्ट्रैटेजीStock market outlook: बजट के बाद किन सेक्टर्स में करें निवेश? एक्सपर्ट्स ने बताए नामTata Stock: नतीजों के बाद टाटा स्टॉक पर BUY की सलाह, गुजरात सरकार के साथ डील बन सकती है गेम चेंजर

India vs Australia, 2nd ODI: अय्यर के बाद गिल ने भी जड़ा शतक, कंगारू गेंदबाज पस्त

सीरीज में आस्ट्रेलियाई टीम 0-1 से पिछड़ रही है।

Last Updated- September 24, 2023 | 5:10 PM IST
India vs Australia, 2nd ODI: Rain stopped completely, covers removed from the field, play will start soon

India vs Australia, 2nd ODI: इंदौर में बारिश के खलल डालने के बाद दोबारा मैच शुरू होने पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। दोनों बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में बैंटिंग करते हुए शानदार शतक जड़ा। श्रेयस अय्यर ने सिर्फ 86 गेंदों में शतक जड़ दिया। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 3 छक्के निकले। 31वें ओवर में श्रेयस अय्यर 105 रन बनाकर आउट हो गए। सीन एबॉट ने अय्यर को कैच आउट कराया।

दूसरी तरफ शुभमन गिल ने भी तेजी से रन बनाए। शुभमन गिल ने 92 गेंदों में शतक जड़ा। 35वें ओवर में 243 के स्कोर पर टीम इंडिया का तीसरा विकेट गिरा। शुभमन गिल 97 गेंदों में 104 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 4 छक्के निकले। अब क्रीज पर कप्तान केएल राहुल और ईशान किशन ने मोर्चा संभाला हुआ है।

बता दें कि भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मैच आज यानी रविवार को इंदौर में खेला जा रहा है। कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की शुरुआत खराब रही। 16 रन पर ही ऋतुराज के रूप में भारत का पहला विकेट गिरा। हेजलवुड ने ऋतुराज का विकेट लिया।

बता दें कि सीरीज में आस्ट्रेलियाई टीम 0-1 से पिछड़ रही है।

First Published - September 24, 2023 | 3:04 PM IST

संबंधित पोस्ट