facebookmetapixel
टूट गई बादशाहत: 14 साल बाद क्यों Infosys और HCLTech से पिछड़ी TCSमहाराष्ट्र में रबी फसलों की बोआई धीमी, अब तक सिर्फ 9.14 लाख हेक्टेयर में हुई खेती; किसान चिंतितकचरे से कमाई का नया दौर: रीसाइक्लिंग इंडस्ट्री को असंगठित से संगठित उद्योग बनाने की कवायद शुरूडिफेंस पेंशनर्स के लिए SPARSH पोर्टल: अब घर बैठे देखें अपना PPO और पेंशन डिटेल्स सिर्फ एक क्लिक मेंFlexi Cap Funds फिर बना इक्विटी का किंग, अक्टूबर में निवेश बढ़कर ₹8,929 करोड़, AUM रिकॉर्ड ₹5.34 लाख करोड़Tata Motors Q2 Results: Q2 में ₹867 करोड़ का नुकसान, पर आय बढ़कर ₹18,491 करोड़ पर पहुंचाफैमिली पेंशन नियमों में बड़ा बदलाव: कर्मचारियों के माता-पिता को 75% पेंशन लेने के लिए अब यह करना जरूरीछोटे लोन पर ‘उचित ब्याज दर’ रखें MFIs, 30-35 करोड़ युवा अब भी बैंकिंग सिस्टम से बाहर: सचिव नागराजूQ3 में तेजी से सुधरा वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक सेक्टर, मांग 64% बढ़ी; मुंबई और कोलकाता का प्रदर्शन शानदारIncome Tax: रिवाइज्ड IT रिटर्न क्या है, जिसे आप कैलेंडर ईयर के अंत तक फाइल कर सकते हैं

IND vs SA 2nd Test: जसप्रीत बुमराह ने 6 विकेट लेकर तोड़ी साउथ अफ्रीका की कमर

दक्षिण अफ्रीका में यह बुमराह का तीसरा पांच विकेट हॉल है।

Last Updated- January 04, 2024 | 4:13 PM IST
Ind v SA

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच न्यूलैंड्स, केप टाउन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन की सुबह की शुरुआत जसप्रीत बुमराह ने आक्रामक अंदाज में की और पहले सेशन में गिरे सभी चार विकेट चटकाए। उन चार विकेटों की बदौलत, 30 वर्षीय भारतीय गेंदबाज ने अपने 32वें टेस्ट में नौवां पांच विकेट हॉल लेने का कारनामा पूरा किया।

दक्षिण अफ्रीका में यह बुमराह का तीसरा पांच विकेट हॉल है। बुमराह द्वारा डेविड बेडिंघम, काइल वेरिएने, मार्को जानसन और केशव महाराज को आउट करने पवेलियन भेजा गया। पहली पारी में 55 रन पर सिमटने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने भारत की पहली पारी 153 रन पर समेट दी थी।

खबर लिखे जाने तक भारत ने साउथ अफ्रीका को दूसरी पारी में 176 रन पर ऑलआउट कर दिया है। इस तरह से भारतीय टीम को जीतने के लिए कुल 79 रन का लक्ष्य मिला है। जिस तरह से पिच बर्ताव कर रही है उसे देखते हुए भारतीय टीम के लिए यह मामूली लक्ष्य भी आसान नहीं होगा।

साउथ अफ्रीका की तरफ से दूसरी पारी में ऐडन मारक्रम खूब चमके और उन्होंने शतक जमाया। टेस्ट में यह उनका 7वां शतक था। मारक्रम 103 रन बनाकर आउट हुए। भारत की तरफ से बुमराह ने 61 रन देकर 6, मुकेश कुमार ने 2 और सिराज-कृष्णा ने 1-1 विकेट झटका।

अलग-अलग देशों में जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन

अलग-अलग देशों में जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन
Mat Mdns Wkts BBI BBM Avg Econ SR 5w 10w
In Australia 7 77 32 6/33 9/86 21.25 2.47 51.5 1 0
In England 9 86 37 5/64 9/110 26.27 2.72 57.8 2 0
In India 4 22 14 5/24 8/47 15.64 2.57 36.4 1 0
In New Zealand 2 12 6 3/62 5/101 31.66 3.08 61.6 0 0
In South Africa 8 48 37 5/42 7/74 21 2.95 42.5 3 0
In West Indies 2 15 13 6/27 7/58 9.23 2.44 22.6 2 0

साल-दर-साल जसप्रीत बुमराह का गेंदबाजी रिकॉर्ड

साल-दर-साल जसप्रीत बुमराह का गेंदबाजी रिकॉर्ड
Mat Mdns Wkts BBI BBM Avg Econ SR 5w 10w
Year 2018 9 89 48 6/33 9/86 21.02 2.65 47.4 3 0
Year 2019 3 21 14 6/27 7/58 13.14 2.54 30.9 2 0
Year 2020 4 30 14 4/56 6/110 27.07 2.85 56.8 0 0
Year 2021 9 78 30 5/64 9/110 26.53 2.57 61.7 1 0
Year 2022 5 36 22 5/24 8/47 20.31 2.95 41.3 2 0
Year 2023 1 5 4 4/69 4/69 17.25 2.58 40 0 0
Year 2024 1 1 7 5/49 7/74 10.57 3.89 16.2 1 0

First Published - January 4, 2024 | 4:02 PM IST

संबंधित पोस्ट