facebookmetapixel
Advertisement
सरकार लाई नया Tax Amendment Bill, गिफ्ट सिटी, विदेशी निवेश कोष और डेटा सेंटर को मिलेंगी टैक्स में छूटManufacturing PMI जुलाई में पांच साल के निचले स्तर पर, कमजोर मांग और बिक्री से सुस्त पड़ा विनिर्माण क्षेत्रFCNR(B) जमा बढ़ने से बैंकों की CD पर निर्भरता घटी, जुलाई में 95 हजार करोड़ रुपये जुटाएकांग्रेस ने मुझे रोका नहीं होता तो मैं भारत का मूल सुधारक होता, 1991 के बजट भाषण में मेरे बजट के कई अंश: यशवंत सिन्हासड़क हादसे रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, नए दोपहिया और चारपहिया वाहनों में V2V सिस्टम होगा जरूरीटैक्स दबाव के बाद आईटीसी में सुधार के संकेत, शेयर 4% चढ़कर पहुंचा ₹292.50छात्र प्रदर्शन मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना रुख किया साफ, गंभीर अपराध छोड़ बाकी छात्रों को मिलेगी राहतउपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, दतिया भी नहीं जीत सकी BJPअल-नीनो और कमजोर मॉनसून के बीच पानी पर बढ़ी सियासत, कावेरी से महानदी तक फिर गरमाए राज्यों के विवादक्लोजिंग ऑक्शन से बाजार हैरान, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा तो निफ्टी में 391 अंकों की बढ़त

ICC ने न्यूलैंड्स पिच को बताया ‘असंतोषजनक’, केवल 642 गेंदों में खत्म हो गया था टेस्ट मैच

Advertisement

ICC की पिच और आउटफील्ड मॉनिटरिंग प्रक्रिया के तहत यह फैसला लिया गया। इस मैच में सिर्फ 642 गेंदें फेंकी जा सकी थी।

Last Updated- January 09, 2024 | 4:58 PM IST

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट पांच सत्र के भीतर समाप्त होने के बाद न्यूलैंड्स (Newlands) की पिच को ‘असंतोषजनक’ बताया।

भारत ने मेजबान को मैच में सात विकेट से हराया जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का सबसे छोटा मैच रहा। इस जीत से भारत ने श्रृंखला 1 . 1 से बराबर कर ली।

ICC की पिच और आउटफील्ड मॉनिटरिंग प्रक्रिया के तहत यह फैसला लिया गया। इस मैच में सिर्फ 642 गेंदें फेंकी जा सकी थी। मैच रैफरी क्रिस ब्रॉड ने आईसीसी को जमा की गई रिपोर्ट में कहा ,‘‘ न्यूलैंड्स की पिच काफी कठिन थी। गेंद तेजी से उछाल ले रही थी और शॉट खेलना मुश्किल था । कई बल्लेबाजों को दस्तानों पर लगी और ऐसे असमान उछाल के कारण कई विकेट गिरे।’’

न्यूलैंड्स को इसके लिये एक डिमेरिट अंक लगाया गया। ऐसा डिमेरिट अंक उन मैदानों पर लगाया जाता है जहां की पिच और आउटफील्ड को मैच रैफरी असंतोषजनक करार देते हैं।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के पास फैसले के खिलाफ अपील के लिये 14 दिन का समय है। अगर इसके छह डिमेरिट अंक हो जाते हैं तो अगले 12 महीने तक न्यूलैंड्स पर कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं हो सकेगा। वहीं 12 डिमेरिट अंक होने पर 24 महीने का निलंबन होगा। ये अंक पांच साल की अवधि के लिये होते हैं ।

Advertisement
First Published - January 9, 2024 | 4:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement