facebookmetapixel
Advertisement
अब एक OTP नहीं, दो की होगी जरूरत, बुजुर्गों के पैसे रहेंगे पूरी तरह सुरक्षित; जानें डीटेलयूपी में जल्द जमीन पर उतरेंगे ₹7 लाख करोड़ के निवेश, डिफेंस कॉरिडोर पर योगी सरकार का बड़ा दांवITC Q4FY26 Results: मुनाफा 74% घटकर ₹5,113 करोड़ पर आया, ₹8 के डिविडेंड का ऐलान Explainer: 10-वर्षीय सरकारी बॉन्ड क्या है और इस पर सबकी नजर क्यों रहती है? भारत का बॉन्ड मार्केट क्यों दे रहा खतरे का इशारा? नीतिगत राहत के बावजूद निवेशक क्यों हैं नाखुश?IPO प्राइस से नीचे फिसला टाटा कैपिटल, एक्सपर्ट ने बताई आगे की ट्रेडिंग स्ट्रैटेजीमजबूत नतीजों के बाद चमका Samvardhana Motherson का शेयर, ब्रोकरेज को 29% तक रिटर्न की उम्मीदIndia US trade talks: अगले महीने भारत आ सकती है अमेरिकी व्यापार टीम, व्यापार समझौते पर होगी बातचीतलेंसकार्ट की तेज ग्रोथ से खुश ब्रोकरेज, मोतीलाल ओसवाल ने दिया 33% रिटर्न का संकेतBPCL पर किसी ने दिया 265 रुपये तो किसी ने 350 रुपये का टारगेट, आखिर क्या करें निवेशक?

AUS vs PAK: दूसरे दिन बारिश ने डाली खलल, जानें किसका पलड़ा भारी

Advertisement

पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 313 रन बनाए थे और इस तरह से ऑस्ट्रेलिया अभी उससे 197 रन पीछे है।

Last Updated- January 04, 2024 | 2:06 PM IST
Australia vs Pakistan, 3rd Test, Aus vs Pak, Dream11 Prediction, Australia vs Pakistan, AUS vs PAK, Pakistan tour of Australia
Representative Image

डेविड वार्नर अपने विदाई टेस्ट मैच की पहली पारी में 34 रन बनाकर आउट हुए जबकि ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच में गुरुवार को यहां खराब रोशनी और बारिश के कारण दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 116 रन बनाए।

खराब रोशनी और बारिश के कारण दूसरे दिन केवल 46 ओवर का खेल ही संभव हो पाया। पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 313 रन बनाए थे और इस तरह से ऑस्ट्रेलिया अभी उससे 197 रन पीछे है। जब अंपायरों ने दूसरे दिन का खेल समाप्त घोषित किया तब मार्नस लाबुशेन 23 और स्टीव स्मिथ 6 रन पर खेल रहे थे। दूसरे सत्र में पहले खराब रोशनी के कारण खेल रोका गया।

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर दूधिया रोशनी का प्रकाश था लेकिन इसके बावजूद खेल रोक दिया गया जो दर्शकों को नागवार गुजरा। कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने भी इस फैसले की आलोचना की। स्टेडियम में मौजूद 25000 दर्शक खेल शुरू होने की उम्मीद में बैठे रहे लेकिन उसके बाद बारिश आ गई जिसके कारण आगे खेल नहीं हो पाया। अपना 112वां और अंतिम टेस्ट मैच खेल रहे वार्नर को आगा सलमान की गेंद पर पहली स्लिप पर खड़े बाबर आजम ने कैच किया। ऑस्ट्रेलिया ने लंच तक एक विकेट पर 78 रन बनाए थे।

इसके बाद उसने दूसरे सत्र में सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (47) का भी विकेट गंवाया जिन्होंने आमेर जमाल की गेंद पर विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान को कैच दिया। वार्नर के पास अभी मैच की चौथी पारी में बल्लेबाजी करने का मौका रहेगा। जब वह 20 रन पर खेल रहे थे तब स्लिप में सैम अयूब ने उनका कैच छोड़ा था। वार्नर हालांकि इसका फायदा उठाकर बड़ा स्कोर नहीं बना पाए। वार्नर ने सुबह 6 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई। उनकी पारी का आकर्षण हसन अली पर स्क्वायर ड्राइव से लगाया गया चौका था।

इसके बाद उन्होंने हसन की एक और गेंद को स्लिप और गली के बीच से चार रन के लिए भेजा, लेकिन सलमान की उछाल लेती गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर पहली स्लिप में बाबर के हाथों में चली गई।

Advertisement
First Published - January 4, 2024 | 1:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement