भारत की ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी यात्रा डॉट कॉम को वर्ष 2008 का सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन ट्रेवल एजेंसी का खिताब दिया गया है।
यह खिताब गैलीलियो एक्सप्रेस ट्रेवल वर्ल्ड्स अवार्ड्स के तहत नई दिल्ली में 10 दिसंबर को दिया गया।
कंपनी की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस बार के पुरस्कार का थीम वाक्य जलवायु परिवर्तन और जिम्मेदार पर्यटन था।