facebookmetapixel
Advertisement
लार्ज कैप फंड: करीब 3 साल में पहली बार ₹1,322 करोड़ की निकासी, क्या अब निवेश करना चाहिए या बुक करें मुनाफा?प्रीमियम पर लिस्टिंग का दे रहा संकेत! 19 अगस्त से खुलेगा ये IPO, ₹550 करोड़ जुटाने का है प्लानEV, हाइड्रोजन, नेचुरल गैस से चलने वाले वाहनों के लिए राहत! सरकार इन नियमों में करने जा रही संशोधनरूस-यूक्रेन संघर्ष से सूरजमुखी तेल की सप्लाई बाधित, सोयातेल का आयात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की उम्मीदगूगल देगा चीन को झटका! मिलेगा भारत को फायदा? 2027 तक के लिए बनाया ये प्लानविप्रो खरीदेगी डर्माटच में 60% हिस्सेदारी, ₹387.5 करोड़ की एंटरप्राइज वैल्यू पर होगी डीलQ1 में दमदार परफॉर्मेंस; ब्रोकरेज को भाया केबल्स एंड वायर्स सेक्टर, लंबी अवधि के लिए पसंद ये 2 शेयरटॉरेंट गैस IPO की तैयारी तेज, इस हफ्ते ₹4,000 करोड़ तक का अपडेटेड ड्राफ्ट दाखिल करने की तैयारीइनवेस्को म्युचुअल फंड ने लॉन्च किया नया फंड, ₹100 की SIP से फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में निवेश का मौकाबच्चे के भविष्य के लिए ₹250 से करें निवेश! NPS Vatsalya में 18 साल बाद क्या होगा पैसों का? जानें पूरा नियम

विप्रो का शुद्ध लाभ 27 फीसदी बढ़ा

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 5:51 AM IST

प्रमुख आईटी सेवा कंपनी विप्रो के एमडी एवं सीईओ थिएरी डेलापोर्ट ने वित्त वर्ष 2021 की चौथी तिमाही के वित्तीय नतीजे को पिछले दशक में कंपनी का सबसे अच्छा नतीजा करार दिया। बड़े सौदों और अधिग्रहण के बल पर डेलापोर्ट ने संकेत दिया कि वित्त वर्ष 2022 में कंपनी दो अंकों में वृद्धि दर्ज करेगी। इससे वित्त वर्ष 2014 में कंपनी ने दो अंकों में राजस्व वृद्धि दर्ज की थी।
डेलापोर्ट ने कहा, ‘हम वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही के लिए 2 से 4 फीसदी की राजस्व वृद्धि का अनुमान जाहिर करते हैं। इससे पूरे वर्ष के लिए वृद्धि 11 से 13 फीसदी की होगी। इस अनुमान से उस परिवेश की झलक मिलती है जिसमें हम मौजूद हैं। इसके अलावा हमारी निष्पादन क्षमता और हम जिस बाजार पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं उसकी भी झलक इससे मिलती है। साथ ही हम प्रतिभा हासिल करने की जंग में उतरने के लिए तैयार हैं।’
कंपनी ने वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही के लिए 2 से 4 फीसदी यानी 219.5 करोड़ डॉलर से 223.8 करोड़ डॉलर की राजस्व वृद्धि का अनुमान जाहिर किया है। इस राजस्व अनुमान में कैपको एवं एम्पियन के हालिया अधिग्रहण को शामिल नहीं किया गया है।
बेंगलूरु की आईटी सेवा कंपनी ने 31 मार्च 2021 को समाप्त चौथी तिमाही के दौरान 2,970 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया जो एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 27.8 फीसदी और इससे पिछली तिमाही के मुकाबले 0.1 फीसदी अधिक है। तिमाही के दौरान कंपनी का राजस्व 0.5 फीसदी बढ़कर 16,250 करोड़ रुपये हो गया जो स्थिर मुद्रा पर एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 0.5 फीसदी और पिछली तिमाही के मुकाबले 3 फीसदी अधिक है।
आईटी सेवा कंपनी के प्रदर्शन पर बाजार पर करीबी नजर रही। कंपनी ने तिमाही के दौरान 16,334 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया जो क्रमिक आधार पर 3.9 फीसदी अधिक है। तिमाही के दौरान कंपनी का परिचालन मार्जिन 21 फीसदी दर्ज किया गया जो क्रमिक आधार पर 0.7 फीसदी कम है लेकिन सालाना आधार पर इसमें 344 आधार अंकों का सुधार हुआ।
डेलापोर्ट ने कहा, ‘हमने लगातार तीसरी तिमाही के दौरान दमदार राजस्व वृद्धि, सौदे और परिचालन मार्जिन दर्ज किए हैं। हमने हमारे अब तक के सबसे बड़े अधिग्रहण कैपको की भी घोषणा की जिससे हमारे वित्तीय सेवा कारोबार को सहारा मिलेगा। सभी प्रमुख बाजारों में अब सालाना आधार पर वृद्धि दर्ज की जा रही है और इससे हमें अगले साल के लिए एक मजबूत नींब तैयार करने में मदद मिलेगी।’
डेलापोर्ट ने यह भी कहा कि कंपनी अधिग्रहण के मोर्चे पर पीछे नहीं हटेगी। कंपनी ने बीएफएसआई क्षेत्र में कैपको के साथ जो किया है वैसा अन्य क्षेत्रों में भी किया जाएगा। इस प्रकार कंपनी विलय अधिग्रहण के जरिये वृद्धि पर ध्यान केंद्रित करेगी।
कंपनी ने चौथी तिमाही में दमदार संभावित सौदों की बात कहीं और कुल 1.4 अरब डॉलर के अनुबंध मूल्य के 12 बड़े सौदे हासिल किए। पूरे वित्त वर्ष के लिए कंपनी का राजस्व 1.5 फीसदी बढ़कर 61,940 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि आईटी सेवा से प्राप्त राजस्व 1.4 फीसदी घटकर 8.1 अरब डॉलर रहा।

Advertisement
First Published - April 15, 2021 | 11:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement