विप्रो ने 31 दिसंबर 2008 को समाप्त हुई तिमाही में 17.4 फीसदी का शुद्ध लाभ दर्ज किया है।
पिछले वर्ष की समान अवधि में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 854 करोड़ रुपये था, जो मौजूदा तिमाही में बढ़कर 1004 करोड़ रुपये हो गया।
मौजूदा तिमाही में कंपनी की आय में 25 फीसदी का इजाफा हुआ है और 6618 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।