facebookmetapixel
Advertisement
HCLTech को मिला 10,830 करोड़ रुपये का बड़ा AI कॉन्ट्रैक्ट, शेयर 4% से ज्यादा उछलारिमोट से ई-रिक्शा बंद होने का खतरा! सरकार ने ऐप स्टोर से हटाए 2 संदिग्ध चीनी ऐपPersonal Loan से पहले तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट्स, वरना पहली बार में ही रिजेक्ट हो सकता है आवेदनNifty 50 की हर कंपनी में बराबर निवेश का मौका, Axis MF के नए फंड में ₹100 से शुरुआतCoca-Cola की भारतीय कंपनी ला सकती है IPO, ₹9,500 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टNestle India के निवेशकों को स्पेशल तोहफा, ₹2 प्रति शेयर मिलेगा स्पेशल डिविडेंड; जानिए रिकॉर्ड डेटसिर्फ 2 साल में 300 गुना बढ़ी इस हेल्थ इंश्योरेंस की डिमांड, आखिर लोग क्या समझ गए?भारतीय रियल एस्टेट पर निवेशकों का दाव, H1 में निवेश 6 साल के हाई परAMC, Insurance या Broking, Q1 में किस सेक्टर में होगी सबसे ज्यादा कमाई? ब्रोकरेज ने बताए टॉप पिक्सIndia Services PMI: जून में 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंची सर्विस सेक्टर की रफ्तार, घरेलू मांग में नरमी का असर

हेक्सावेयर को अफवाहों के पंख

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 12:55 AM IST

कभी अफवाहों की वजह से कोई लुट जाता है, तो कोई आसमान छू लेता है। कुछ ऐसा ही हुआ मिडकैप आईटी कंपनी हेक्सावेयर टेक्नोलॉजी के साथ।
कारोबारी सत्र में जैसे ही यह अफवाह फैली कि कंपनी के प्रमोटर हिस्सेदारी बढ़ा रहे हैं और कुछ बड़ी आईटी कंपनियां हेक्सावेयर खरीदने की योजना बना रही हैं, तो कंपनी के शेयर में अचानक 100 फीसदी का उछाल आ गया।
हालांकि बाद में इसकी रफ्तार पर थोड़ी लगाम लगी, बावजूद इसके गुरुवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज में हेक्सावेयर का स्टॉक 33.30 रुपये पर बंद हुआ, जो पिछले दिन के बंद 20.10 रुपये से 65.6 फीसदी अधिक है।
हेक्सावेयर के अध्यक्ष और संस्थापक अतुल निशार ने कहा, ‘न तो हम हिस्सेदारी बेच रहे हैं और ऐसी कोई योजना है। हमारे चार बड़े निजी इक्विटी निवेशक अपनी हिस्सेदारी भी नहीं बेच रहे हैं।’
गुरुवार के कारोबारी सत्र में बंबई स्टॉक एक्सचेंज और नैशनल स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी के 2 लाख शेयर बिके। अतुल ने स्पष्ट किया कि उसके प्रमोटरों ने कोई शेयर गिरवी नहीं रखा है। 

उन्होंने कहा, ‘हेक्सावेयर की मौजूदा कीमत को लेकर मैं आत्मविश्वास से भरा हूं। अगर निवेशकों को भी यह मूल्य मिलेगा, तो वे इसे खरीदेंगे।’
31 दिसंबर 2008 तक कंपनी में अतुल की हिस्सेदारी 23.5 फीसदी है। कंपनी में जनरल एटलांटिक की हिस्सेदारी 15 फीसदी है और क्रिसकैपिटल की हिस्सेदारी 10 फीसदी से कम है।

Advertisement
First Published - February 12, 2009 | 11:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement