facebookmetapixel
Advertisement
HCLTech को मिला 10,830 करोड़ रुपये का बड़ा AI कॉन्ट्रैक्ट, शेयर 4% से ज्यादा उछलारिमोट से ई-रिक्शा बंद होने का खतरा! सरकार ने ऐप स्टोर से हटाए 2 संदिग्ध चीनी ऐपPersonal Loan से पहले तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट्स, वरना पहली बार में ही रिजेक्ट हो सकता है आवेदनNifty 50 की हर कंपनी में बराबर निवेश का मौका, Axis MF के नए फंड में ₹100 से शुरुआतCoca-Cola की भारतीय कंपनी ला सकती है IPO, ₹9,500 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टNestle India के निवेशकों को स्पेशल तोहफा, ₹2 प्रति शेयर मिलेगा स्पेशल डिविडेंड; जानिए रिकॉर्ड डेटसिर्फ 2 साल में 300 गुना बढ़ी इस हेल्थ इंश्योरेंस की डिमांड, आखिर लोग क्या समझ गए?भारतीय रियल एस्टेट पर निवेशकों का दाव, H1 में निवेश 6 साल के हाई परAMC, Insurance या Broking, Q1 में किस सेक्टर में होगी सबसे ज्यादा कमाई? ब्रोकरेज ने बताए टॉप पिक्सIndia Services PMI: जून में 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंची सर्विस सेक्टर की रफ्तार, घरेलू मांग में नरमी का असर

कतरेंगे एयरलाइंस के पर

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 12:56 AM IST

हवाई किरायों में एकाएक बढ़ोतरी से सरकार भी चौकन्नी हो गई है। एकाधिकार और गुटबंदी पर निगरानी रखने वाले एकाधिकार एवं प्रतिबंधात्मक व्यापार व्यवहार आयोग (एमआरटीपीसी) ने एक साथ सभी एयरलाइंस के किराये में हुए इजाफे की जांच करने का आदेश दिया है।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने बुधवार को ही इस बारे में कड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर इस मामले में गुटबंदी सामने आई, तो उसे देखा जाएगा। इसके बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने विमानन कंपनियों को चिट्ठी भेजकर किरायों में इजाफे का ब्यौरा मांग लिया।
इसी वजह से जेट एयरवेज कल ही अपने किराये पुराने स्तर पर ले आई। एयरलाइंस 14 फरवरी तक ब्यौरा पेश कर देंगी। जेट एयरवेज और किंगफिशर जैसी निजी विमानन कंपनियों के अलावा सरकारी कंपनी एयर इंडिया की पड़ताल भी एमआरटीपीसी कर रहा है। 

पटेल ने कल कहा था कि एयर इंडिया ऐसे गुट में शामिल नहीं हो सकती और उसके किराये जेट और किंगफिशर से काफी कम हैं।
बहरहाल एमआरटीपीसी इसे लेकर सख्त है। उसके एक अधिकारी ने बताया, ‘अचानक किराया बढ़ाना और कम किराये की योजनाएं वापस लेना एमआरटीपीसी कानून की धारा 33(1)(डी) और 33(1)(आई) के तहत प्रतिबंधात्मक व्यापार व्यवहार के दायरे में आता है।’ 

रिपोर्ट 60 दिन के भीतर जमा कर दी जाएगी और यदि कंपनियां दोषी साबित होती हैं, तो उन्हें किराये वापस लेने पड़ेंगे।
तमाम कंपनियों ने दो दिन पहले ही किरायों में बढ़ोतरी की है। 1 रुपये से 100 रुपये बेसिक किराये की योजनाएं भी उन्होंने खत्म कर दीं। बाजार के जानकार मान रहे हैं कि गुटबंदी के तहत ही ऐसा किया गया है। इसका सबूत ट्रैवल पोर्टल और वेबसाइट हैं, जिनमें एक ही मार्ग के लिए सभी एयरलाइंस के किराये एक बराबर दिख रहे हैं।
आसमान में धुंध
डीजीसीए ने कंपनियों से मांगी सफाई

14 फरवरी तक एयरलाइंस देंगी ब्यौरा

एमआरटीपीसी को गुटबंदी का शुबहा

कंपनियां दोषी हुईं, तो पहले जैसे होंगे किराये

Advertisement
First Published - February 13, 2009 | 12:14 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement