facebookmetapixel
Advertisement
विदेशी निवेशकों की खरीदारी से बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 889 अंक उछला, निफ्टी में 265 अंकों की बढ़तपश्चिम एशिया में हवाई हमलों से कच्चा तेल 7% उछला, ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर के करीब पहुंचाRBI के दखल और शेयर बाजार की तेजी से रुपया मजबूत, 13 जुलाई के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर बंदSEBI के नए टोटल एक्सपेंस रेश्यो नियम लागू, फिर भी AMC ने बचाया मार्जिन, मुनाफा भी बढ़ाटाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की Q1 में दमदार शुरुआत, ब्रांडेड कारोबार और ग्रोथ पोर्टफोलियो से बिक्री में दोहरे अंक की बढ़तIRDAI ने प्रो टेक जनरल इंश्योरेंस को लाइसेंस दिया, पतंजलि-डीएस ग्रुप के मैग्मा जनरल इंश्योरेंस अधिग्रहण को भी मंजूरीसाइबर हमलों के बढ़ते खतरे से बैंक सतर्क, 5 साल में साइबर बीमा कवर दोगुना कर 10 करोड़ डॉलर तक पहुंचायायूपी में उद्योगों को बड़ी राहत, ₹1 के शुल्क पर शुरू होगा निर्माण; नया भवन विनियम जल्द होगा लागूSBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, चालू वित्त वर्ष का पहला परपेचुअल बॉन्ड इश्यूडिग्री के बाद भी नौकरी की चुनौती, कंपनियों को नहीं मिल रहे तैयार उम्मीदवार

वोडा-आइडिया ने 3जी ग्राहकों को 4जी सेवा देना शुरू किया

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 12:30 AM IST

वी यानी वोडाफोन आइडिया ने प्रमुख बाजारों में अपने 3जी उपयोगकर्ताओं को 4जी में अपग्रेड करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने राजस्व वृद्धि लक्ष्य को हासिल करने के लिए अपनी रणनीति के तहत यह पहल की है। हालांकि वी के 4जी ग्राहकों की संख्या सालाना आधार पर 23 फीसदी बढ़कर जून के अंत में 10.46 करोड़ हो गई लेकिन उसके कुल 28 करोड़ ग्राहकों में उनकी हिस्सेदारी महज 37 फीसदी है। जबकि एयरटेल के मामले में कुल ग्राहक आधार का करीब 53 फीसदी ग्राहक 4जी उपयोगकर्ता हैं।
वी ने आज घोषणा की है कि कंपनी ने वोडाफोन और आइडिया के नेटवर्कों को समेकित करते हुए अपनी 4जी क्षमता बढ़ाई है। कंपनी ने यह भी कहा कि नवीनतम प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से कंपनी को अपने 3जी स्पेक्ट्रम के एक बड़े हिस्से को 4जी में परिवर्तित करने में मदद मिली है। इससे वह अपने 3जी उपयोगकर्ताओं को कहीं अधिक स्पीड वाली 4जी डेटा सेवा उपलब्ध करा सकेगी। साथ ही 3जी आधारित सेवाओं का उपयोग करने वाले एंटरप्राइज ग्राहकों को भी अब चरणबद्ध तरीके से 4जी और 4जी आधारित आईओटी ऐप्लिकेशन एवं सेवाओं में अपग्रेड किया जाएगा। कंपनी ने यह भी कहा है कि वह अपने 2जी ग्राहकों को बुनियादी वॉइस डेटा सेवाएं उपलब्ध कराती रहेगी।
पहली तिमाही में वी की प्रति उपयोगकर्ता औसत डेटा उपयोग (13,124 एमबी) और प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व (114 रुपये) अन्य प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले कम रहा। प्रमुख बाजारों में 3जी ग्राहकों को 4जी में अपग्रेड करने से कंपनी इसमें अधिक वृद्धि का लक्ष्य रख सकेगी।
वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के एमडी एवं सीईओ रविंदर टक्कर के अनुसार, ‘हमारा एकीकरण पूरा होने के करीब है और इसके साथ ही हमारा 4जी कवरेज 1 अरब भारतीय आबादी तक पहले ही हो चुका है। अब वे देश भर में कहीं अधिक तेज डेटा सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। हमारा मानना है कि हालिया पहल से देश में डिजिटल क्रांति को और रफ्तार मिलेगी।’
वोडाफोन आइडिया लिमिटेड को पिछली कुछ तिमाहियों के दौरान भारी घाटे और बाजार हिस्सेदारी में गिरावट का सामना करना पड़ा था। लेकिन कंपनी ने अब लागत बचाने और अपने उन 16 प्रमुख बाजारों पर ध्यान केंद्रित करते हुए राजस्व वृद्धि को रफ्तार देने की रणनीति बनाई है जिनका कंपनी के कुल राजस्व में 94 फीसदी योगदान है। कंपनी ने उम्मीद जताई है कि मार्च 2022 तक प्रमुख बाजारों में उसका 4जी कवरेज 83 फीसदी से बढ़कर 90 फीसदी हो जाएगा।

Advertisement
First Published - September 27, 2020 | 11:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement