facebookmetapixel
Advertisement
डोमिनोज पिज्जा-पोपायेज की दमदार ग्रोथ से जुबिलेंट फूडवर्क्स के शेयर में 6% उछाल, क्या ₹625 तक जाएगा भाव?दमदार नतीजों के बूते उछला LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया, 8% दौड़ा शेयर, क्या करें निवेशक?टेक्नोक्रॉफ्ट वेंचर्स IPO की 34% प्रीमियम पर लि​स्टिंग, निवेशकों को पहले ही दिन अच्छा मुनाफाएन चंद्रशेखरन के कार्यकाल में टाटा संस की जमकर हुई कमाई! मिला ₹2.71 लाख करोड़ का डिविडेंड10 मिनट में सामान पहुंचने के दौर में भी किराना दुकानें क्यों नहीं हारेंगी? रिपोर्ट में सामने आई बड़ी वजहटाटा मोटर्स पीवी का शेयर 5% टूटा, कमजोर नतीजों के बाद क्या करें निवेशक?लीप इंडिया आईपीओ की ठीक-ठाक शुरुआत, 159 रुपये का शेयर 166 रुपये पर हुआ लिस्ट2026 में टूटेगा गर्मी का रिकॉर्ड! अल-नीनो ने बढ़ाई टेंशन, 69% पहुंची सबसे गर्म साल बनने की संभावनादुनिया का ‘इमरजेंसी ऑयल कुशन’ लगभग खत्म? 400 मिलियन बैरल में से 350 मिलियन बैरल बाजार ने सोख लिएजेटवर्क की IPO से ₹2,600 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में नए सिरे से दाखिल किया ड्राफ्ट पेपर

स्पूतनिक वी के 20 करोड़ टीके बनाएगी विर्को

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 6:43 AM IST

रूस के कोविड-19 टीके स्पूतनिक वी की 20 करोड़ खुराक अब एक अन्य भारतीय कंपनी तेलंगाना की विर्को बायोटेक करेगी। इसके साथ ही देश में स्पूतनिक वी की कुल 75.2 करोड़ खुराक तैयार की जाएंगी। इनमें से लगभग 25 करोड़ खुराक भारत के लिए होंगी। इससे पहले हेटेरो, ग्लैंड फार्मा और स्टेलिस बायोफार्मा ने स्पूतनिक वी की 55.2 करोड़ खुराक का उत्पादन करने के लिए रशियन डाइरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (आरडीआईएफ) के साथ करार किया था ।
आरडीआईएफ  ने सोमवार को कहा कि विर्को में प्रौद्योगिकी हस्तांतरण 2021 की दूसरी तिमाही में पूरा होने की उम्मीद है और इसके बाद स्पूतनिक वी का पूर्ण पैमाने पर वाणिज्यिक उत्पादन किया जाएगा। विर्को बायोटेक क्षमताओं से आरडीआईएफ  के अंतरराष्ट्रीय भागीदारों को स्पूतनिक वी की वैश्विक आपूर्ति को सुगम बनाने में मदद मिलेगी। स्पूतनिक वी को वैश्विक स्तर पर 54 देशों में पंजीकृत किया गया है जहां कुल 1.4 अरब से अधिक आबादी है। स्पूतनिक वी 91.6 फीसदी असरदार है जैसा कि लैंसेट पत्रिका में प्रकाशित आंकड़ों द्वारा पुष्टि की गई है।
आरडीआईएफ ने कहा, ‘टीका मानव एडेनोवायरल वेक्टर पर आधारित है और टीकाकरण की पूरी प्रक्रिया में दो शॉट के लिए दो अलग वेक्टर का इस्तेमाल होता है जिससे दोनों शॉट के लिए एक ही वितरण तंत्र का इस्तेमाल कर टीके की तुलना में लंबी अवधि की प्रतिरोधक क्षमता मिलती है।’
आरडीआईएफ  के सीईओ किरिल दिमित्रीव कहते हैं, ‘महामारी को दूर करने के लिए टीके की साझेदारी ही एकमात्र तरीका है। दुनिया कोरोनावायरस के खिलाफ  अपनी लड़ाई जारी रखे हुए है और हम स्पूतनिक वी में दिलचस्पी बढ़ती देख रहे हैं। टीका के रूप में यह उपलब्ध हो चुके सभी कुशल टीकों में से एक है। विर्को बायोटेक के साथ समझौता भारत में टीके के बड़े पैमाने पर स्थानीय उत्पादन को सुगम बनाने और वैश्विक स्तर पर हमारे अंतरराष्ट्रीय भागीदारों को आपूर्ति करने के लिहाज से एक महत्त्वपूर्ण कदम है।’
विर्को बायोटेक के प्रबंध निदेशक डॉ तुमुरू मुरली कहते हैं कि बड़े पैमाने पर दवाओं की सामग्री के निर्माण से इस टीके की वैश्विक मांग पूरा करने में मदद मिलनी चाहिए। विर्को समूह का दायरा 100 से अधिक देशों में फैला हुआ है और इसके करीब 3,500 कर्मचारी हैं और इसका सालाना कारोबार 60 करोड़ डॉलर से अधिक है।

Advertisement
First Published - March 22, 2021 | 11:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement