facebookmetapixel
Advertisement
सरकार लाई नया Tax Amendment Bill, गिफ्ट सिटी, विदेशी निवेश कोष और डेटा सेंटर को मिलेंगी टैक्स में छूटManufacturing PMI जुलाई में पांच साल के निचले स्तर पर, कमजोर मांग और बिक्री से सुस्त पड़ा विनिर्माण क्षेत्रFCNR(B) जमा बढ़ने से बैंकों की CD पर निर्भरता घटी, जुलाई में 95 हजार करोड़ रुपये जुटाएकांग्रेस ने मुझे रोका नहीं होता तो मैं भारत का मूल सुधारक होता, 1991 के बजट भाषण में मेरे बजट के कई अंश: यशवंत सिन्हासड़क हादसे रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, नए दोपहिया और चारपहिया वाहनों में V2V सिस्टम होगा जरूरीटैक्स दबाव के बाद आईटीसी में सुधार के संकेत, शेयर 4% चढ़कर पहुंचा ₹292.50छात्र प्रदर्शन मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना रुख किया साफ, गंभीर अपराध छोड़ बाकी छात्रों को मिलेगी राहतउपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, दतिया भी नहीं जीत सकी BJPअल-नीनो और कमजोर मॉनसून के बीच पानी पर बढ़ी सियासत, कावेरी से महानदी तक फिर गरमाए राज्यों के विवादक्लोजिंग ऑक्शन से बाजार हैरान, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा तो निफ्टी में 391 अंकों की बढ़त

वेदांत का मुनाफा 40 फीसदी घटा

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 9:32 PM IST

वेदांत लिमिटेड ने सितंबर तिमाही में 1,644 करोड़ रुपये के समेकित शुद्ध लाभ की जानकारी दी है जो एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 40 फीसदी कम है। उच्च कर बोझ ने कंपनी के मुनाफे में यह सेंध लगाई है।
सितंबर तिमाही में वेदांत की समेकित शुद्ध बिक्री 20,804 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले की तुलना में 4.3 फीसदी कम है। तेल एवं गैस कारोबार की गिरती मात्रा एवं कमजोर कमोडिटी कीमतों की इसमें बड़ी भूमिका रही है।
अनिल अग्रवाल की अगुआई वाली कंपनी ने समीक्षाधीन अवधि में 6,531 करोड़ रुपये की कर पूर्व आय की है जो सितंबर 2019 की तुलना में 45 फीसदी अधिक है। दरअसल कंपनी के कुल खर्च में आई 16 फीसदी की गिरावट का उसकी आय बढ़ाने में बड़ा हाथ रहा है।
कंपनी के मुख्य कार्याधिकारी सुनील दुग्गल ने इस नतीजे पर कहा कि वेदांत की प्रमुख विकास परियोजनाएं पटरी पर लौट आई हैं और पूंजी आवंटन एवं बही खाते पर जोर देकर विस्तार को भी अंजाम दिया जा रहा है। दूसरी तिमाही में मूल्य ह्रास एवं परिशोधन 1,938 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले की तुलना में 19 फीसदी कम है।

Advertisement
First Published - November 7, 2020 | 12:58 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement