facebookmetapixel
Advertisement
भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना चाहता है ऑस्ट्रेलिया, 5 MoU की तैयारीएयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली उड़ान में हाइड्रोलिक सिस्टम फेल, 24 घायलनेपाल बाढ़ पीड़ितों की पहचान में मदद करेगा भारत, डीएनए जांच की सुविधा देगाAI और ऑटोमेशन से जीसीसी में बदली नौकरियों की तस्वीर, पारंपरिक रोल घटेडार्क स्टोर से मिनी फुलफिलमेंट सेंटर तक, क्विक कॉमर्स कंपनियों का बढ़ा खर्चसंन्यास के बाद भारतीय ब्रांड्स की पहुंच में होंगे मेसी, ग्लोबल मार्केट में पहचान बनाने के लिए दांव लगाएंगी कंपनियांबैंक जमा में क्यों आ रही है गिरावट? HDFC बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती ने बताई अंदर की बातटाटा केमिकल्स का बयान, केन्या में सभी नियामकीय नियमों का कर रहे पालनHUL का बड़ा प्लान, ज्यादा खपत और प्रीमियम प्रोडक्ट से बढ़ाएगी कारोबारRBI अक्टूबर में बढ़ा सकता है ब्याज दरें, बैंकिंग सिस्टम में ₹10.3 लाख करोड़ की रिकॉर्ड लिक्विडिटी

Vedanta: विश्लेषकों के अपग्रेड के बाद 4 फीसदी चढ़ा वेदांत

Advertisement

Vedanta Share Price: कारोबारी सत्र में 403 रुपये का उच्चस्तर छूने के बाद यह शेयर 397 रुपये पर बंद हुआ जो दो साल का सर्वोच्च स्तर है।

Last Updated- April 26, 2024 | 9:58 PM IST
Vedanta Demerger

मार्च तिमाही में अनुमान से बेहतर वित्तीय प्रदर्शन के बाद अनिल अग्रवाल की अगुआई वाली कंपनी वेदांत का शेयर शुक्रवार को 4 फीसदी चढ़ गया। अच्छे नतीजों के बाद विश्लेषक इस शेयर का कीमत लक्ष्य बढ़ाने को प्रोत्साहित हुए। कारोबारी सत्र में 403 रुपये का उच्चस्तर छूने के बाद यह शेयर 397 रुपये पर बंद हुआ जो दो साल का सर्वोच्च स्तर है।

एल्युमीनियम कारोबार में वॉल्यूम वृद्धि और लागत दक्षता के बाद वेदांत का परिचालन लाभ (एबिटा) मार्च तिमाही में करीब 9,000 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जिसकी वजह मार्जिन में सुधार रही। तिमाही में कंपनी का कर्ज 6,155 करोड़ रुपये घटा, जिससे उसका शुद्ध कर्ज-एबिटा अनुपात 1.7 गुना से 1.5 गुना पर आ गया।

पूरे साल के लिए एकीकृत आधार पर कंपनी का राजस्व 1.42 लाख करोड़ रुपये और एबिटा 36,455 करोड़ रुपये रहा। वामा व सिटी ने इस शेयर के लिए लक्ष्य करीब 40 फीसदी बढ़ाकर क्रमश: 542 रुपये व 425 रुपये कर दिया है, वहीं सीएलएसए ने पहले के 390 रुपये के मुकाबले कीमत लक्ष्य 430 रुपये कर दिया है।

 

Advertisement
First Published - April 26, 2024 | 9:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement