facebookmetapixel
Advertisement
₹1.4 लाख तक गिरेगा सोना, ₹2 लाख का लेवल दिखा सकती है चांदी; निवेशक खरीदें या करें इंतजार?SIP Trend: FY26 में ₹3.40 लाख करोड़ का निवेश; यूपी-हरियाणा-हिमाचल अव्वल, दिल्ली-मुंबई पिछड़ेOrchid Pharma Share Price: रूस में बड़ी डील से ऑर्किड फार्मा के शेयरों में उछाल, 11% तक चढ़ा स्टॉकसीमेंट शेयर खरीदने का मौका या बरतें सावधानी? Q1 से पहले ब्रोकरेज ने जारी किया बड़ा अनुमानमॉनसून ने पकड़ी रफ्तार,जुलाई के पहले सप्ताह में 42% ज्यादा बारिश, जल्द फैलेगा पूरे देश मेंमारुति सुजुकी ने खरखौदा प्लांट में शुरू किया 1 MW बैटरी स्टोरेज सिस्टमTrump Shock: ईरान पर बयान के बाद शेयर बाजार 2% से ज्यादा टूटा, क्रूड 6% उछला, सोना-चांदी 3% तक टूटेEPFO Scheme 3.0: PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी! अब इलाज, शादी और घर के लिए आसान होगा पैसा निकालनाQ1 से पहले पूरी तस्वीर! Titan, DMart, Nykaa समेत रिटेल कंपनियों पर दो ब्रोकरेज की रिपोर्टकच्चे तेल में उछाल से OMC शेयर टूटे, HPCL, BPCL, IOC दबाव में; ONGC पर दांव लगाने की सलाह

सुस्त हो रहा हमारा बजाज… ओवरटेक करेगी टीवीएस!

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 12:30 AM IST

अगले कुछ महीने में यदि बजाज ऑटो की मांग में इजाफा न हुआ तो यह कंपनी देश की बड़ी दोपहिया निर्माता कंपनियों की सूची में तीसरे स्थान पर खिसक सकती है।
टीवीएस मोटर्स इसकी जगह लेने के लिए तेजी से आगे बढ़ रही है। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स (सियाम) के मुताबिक, जबरदस्त प्रतिस्पद्र्धा के चलते बजाज ऑटो की बिक्री और विकास दर में कमी हुई है।
बीते वित्त वर्ष के अंत तक कंपनी के दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री 23 फीसदी घटकर महज 12.8 लाख रह गई। पहले 16.7 लाख वाहनों की बिक्री हुई थी। हालांकि टीवीएस की बिक्री में कोई इजाफे की सूरत तो नहीं है लेकिन यह जरूर है कि इसकी बिक्री में महज 1.36 फीसदी की कमी ही हुई है।
टीवीएस की बिक्री अभी खत्म वित्त वर्ष में 13.6 लाख से घटकर 11.3 लाख रह गई। अब इन दोनों कंपनियों के वाहनों की कुल बिक्री का अंतर वित्त वर्ष 2007-08 के 5.27 लाख से घटकर 1.49 लाख रह गया।
विश्लेषकों का मानना है कि इन दोनों कंपनियों की प्रतिस्पर्धा में इस साल और तेजी आएगी, क्योंकि दोनों ही कंपनियों इस साल कई मॉडल लॉन्च करने वाली हैं। टीवीएस ने बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म पर बने दोपहिए लॉन्च करने की योजना बनाई है। वहीं बजाज ऑटो मौजूदा वाहनों की बढ़ी इंजन क्षमता के वाहन लॉन्च करने की सोच रही है।

Advertisement
First Published - April 15, 2009 | 1:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement