facebookmetapixel
Advertisement
सरकार लाई नया Tax Amendment Bill, गिफ्ट सिटी, विदेशी निवेश कोष और डेटा सेंटर को मिलेंगी टैक्स में छूटManufacturing PMI जुलाई में पांच साल के निचले स्तर पर, कमजोर मांग और बिक्री से सुस्त पड़ा विनिर्माण क्षेत्रFCNR(B) जमा बढ़ने से बैंकों की CD पर निर्भरता घटी, जुलाई में 95 हजार करोड़ रुपये जुटाएकांग्रेस ने मुझे रोका नहीं होता तो मैं भारत का मूल सुधारक होता, 1991 के बजट भाषण में मेरे बजट के कई अंश: यशवंत सिन्हासड़क हादसे रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, नए दोपहिया और चारपहिया वाहनों में V2V सिस्टम होगा जरूरीटैक्स दबाव के बाद आईटीसी में सुधार के संकेत, शेयर 4% चढ़कर पहुंचा ₹292.50छात्र प्रदर्शन मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना रुख किया साफ, गंभीर अपराध छोड़ बाकी छात्रों को मिलेगी राहतउपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, दतिया भी नहीं जीत सकी BJPअल-नीनो और कमजोर मॉनसून के बीच पानी पर बढ़ी सियासत, कावेरी से महानदी तक फिर गरमाए राज्यों के विवादक्लोजिंग ऑक्शन से बाजार हैरान, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा तो निफ्टी में 391 अंकों की बढ़त

टोयोटा संयंत्र में हड़ताल से प्रभावित हो सकती है डिलिवरी

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 9:22 PM IST

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) को बेंगलूरु के बाहर छोर पर स्थित अपने बिडाडी संयंत्र में तालाबंदी का सामना करना पड़ रहा है और कंपनी को समय पर वाहनों की डिलिवरी की चुनौती से जूझना पड़ सकता है। हालांकि कंपनी ने कहा है कि इस तालाबंदी से फिलहाल वाहनों की डिलिवरी प्रभावित नहीं होगी।
कंपनी के एक अधिकारी ने कहा, ‘हम डीलरों और संयंत्र में पहले से मौजूद वाहनों के जरिये ग्राहकों की मांग पूरी करने की हरसंभव कोशिश करेंगे। इसके अलावा हम यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं कि इस हड़ताल का हमारे ग्राहकों और हितधारकों पर कोई प्रभाव न पड़े। हमने ग्राहकों के ऑर्डरों को प्राथमिकता दी है और संसाधनों का इस्तेमाल कर ग्राहक मांग पूरी करने की योजना बनाएंगे।’ त्योहारी सीजन कंपनी के लिए सकारात्मक बदलाव रहा है, क्योंकि इस अवसर पर उसकी मासिक बिक्री में तेजी देखने को मिलती है। एक कर्मचारी को निलंबित किए जाने को लेकर करीब 1200 कर्मचारियों द्वारा हड़ताल पर जाने के बाद मंगलवार को कंपनी ने अपने बिडाडी संयंत्र को बंद कर दिया था। 432 एकड़ में फैले बिडाडी संयंत्र में इनोवा और फॉच्र्यूनर जैसे वैरिएंट का निर्माण होता है।

Advertisement
First Published - November 12, 2020 | 12:09 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement