facebookmetapixel
Advertisement
लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौती

टॉरंट ग्रुप खरीदेगा गुजरात टाइटन्स की 67% हिस्सेदारी, डील 5,000 करोड़ रुपये में तय

Advertisement

सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स से हिस्सेदारी खरीदेगा टॉरंट इन्वेस्टमेंट्स, फ्रैंचाइजी का कुल मूल्य 7,453 करोड़ रुपये

Last Updated- February 12, 2025 | 11:24 PM IST
Adani Group and Torrent in the race to buy stake in this IPL team, when will the deal with America PE firm be finalized? Adani Group और Torrent इस IPL टीम की हिस्सेदारी खरीदने की रेस में, कब फाइनल होगी अमेरिका PE फर्म से डील

अहमदाबाद का टॉरंट समूह भारतीय प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रैंचाइजी गुजरात टाइटन्स (जीटी) में 67 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगा। यह हिस्सेदारी अपनी नियंत्रक कंपनी टॉरंट इन्वेस्टमेंट्स के जरिये निजी इक्विटी कंपनी सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स से खरीदी जाएगी। कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी।

घटनाक्रम के जानकार सूत्र ने बताया कि अरबपति मेहता परिवार के स्वामित्व वाला समूह 5,000 करोड़ रुपये में यह हिस्सेदारी खरीदेगा। इससे फ्रैंचाइजी का मूल्यांकन 7,453 करोड़ रुपये बैठता है। सीवीसी के स्वामित्व वाली आईरेलिया कंपनी पीटीई के पास फ्रैंचाइजी की 33 प्रतिशत अल्पांश हिस्सेदारी रहेगी।

टॉरंट ने बयान में कहा कि यह सौदा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सहित समापन की शर्तों और अनुमोदन पर निर्भर करेगा। टॉरंट समूह के निदेशक जिनल मेहता ने बयान में कहा, ‘चूंकि भारत में खेलों को प्रमुखता मिल रही है, इसलिए टॉरंट को तेजी से बढ़ते इस क्षेत्र में बड़ी संभावनाएं दिख रही हैं।’

Advertisement
First Published - February 12, 2025 | 11:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement