facebookmetapixel
Advertisement
Britannia Share Price: Q1 नतीजों के बाद Britannia के शेयर में 5% की तेजी; Nomura ने दी ‘Buy’ रेटिंग, 20% तक चढ़ने का अनुमानHDFC Bank के शेयर में इस साल 25% से ज्यादा गिरावट, आखिर क्यों टूट रहा है स्टॉक?दिल्ली हाईकोर्ट से डाबर को बड़ी राहत: FSSAI के 100% दावे वाले बैन पर लगाई रोकSBI का जून तिमाही में नेट प्रॉफिट 10% बढ़ा, ब्याज से कमाई ₹46,992 करोड़; लोन ग्रोथ भी तेज180 रुपये तक जाएगा Motherson का शेयर? 3 ब्रोकरेज को इन 5 वजहों से दिख रहा दमBajaj Finance Share Price: 5.5% की गिरावट से ₹33,500 करोड़ डूबे, RBI के इस प्रस्ताव से मचा हड़कंपAI ट्रेड में पिछड़ा भारत, लेकिन लंबी अवधि में निवेश का अच्छा मौका: रिपोर्टTrent Share Price: शेयर में अभी कमाई का मौका या महंगा वैल्यूएशन बनेगा मुसीबत? जानिए ब्रोकरेज की रायFusion Klassroom IPO Listing: GMP ने नहीं दिया था मुनाफे का संकेत, फिर भी 7% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयरUS Birthright Citizenship: ट्रंप का नया दांव, भारतीयों पर क्या होगा असर? H-1B और Visitor Visa का समझें पूरा ग​णित

दवा कंपनियों के लिए तीसरी तिमाही का परिदृश्य बेहतर

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 9:57 AM IST

दिसंबर में घरेलू बाजार में हुई दवाओं की बिक्री से पता चलता है कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में इस क्षेत्र के लिए आय में वृद्धि का परिदृश्य बेहतर रहने वाला है। विश्लेषकों का कहना है कि घरेलू बाजार में सुधार और निर्यात के अच्छे अवसर दिख रहे हैं। ऐसे में दवा कंपनियों की आय में 30 से 40 फीसदी की वृद्धि दिख सकती है।
एडलवाइस ने कहा है कि उसे दिसंबर तिमाही में इस क्षेत्र के कर बाद लाभ (पीएटी) में 30 फीसदी की वृद्धि और राजस्व में लगभग 8 फीसदी की वृद्धि होने की उम्मीद है। दूसरी ओर, फिलिप कैपिटल के विश्लेषकों ने राजस्व में सालाना आधार पर 10 फीसदी की वृद्धि के बल पर आय में सालाना आधार पर 43 फीसदी (क्रमिक आधार पर 2 फीसदी की गिरावट) की वृद्धि होने की उम्मीद है।
एडलवाइस सिक्योरिटीज के विश्लेषक कुणाल रणदेरिया का मानना है कि लॉकडाउन संबंधी पाबंदियों के हटने और बाजार में गतिविधियां तेज होने के साथ ही घरेलू बाजार में सुधार दिख रहा है। रणदेरिया के अनुसार, सिप्ला, कैडिला हेल्थकेयर और ग्लेनमार्क जैसी कंपनियां दमदार वृद्धि दर्ज कर सकती हैं। इन कंपनियों की वृद्धि को मुख्य तौर पर कोविड-19 पोर्टफोलियो से रफ्तार मिलेगी। उन्होंने कहा, ‘हालांकि बाजार की गतिविधियां सुचारु हो गई हैं लेकिन वह अब भी कोविड पूर्व स्तर से काफी नीचे है।’
विश्लेषकों ने बताया कि पिछले एक साल के दौरान निफ्टी फार्मा ने 60 फीसदी रिटर्न दिया है। उन्होंने कहा कि दवा कंपनियों के शेयरों में तेजी को बरकरार रखने के लिए दमदार आय की रफ्तार को बरकरार रखने की जरूरत है। जहां तक निर्यात का सवाल है तो फिलिप कैपिटल ने कहा कि यूरोपीय संघ और अमेरिका जैसे प्रमुख बाजारों में कोविड संबंधी व्यवधान ने न केवल भारतीय दवा कंपनियों के लिए निर्यात का अवसर बढ़ाया है बल्कि मूल्य निर्धारण के सुझान में भी सुधार हुआ है। उदाहरण के लिए, विशेष दवाओं के पोर्टफोलियो (खासकर इलुम्या एवं सेक्वा की 50 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी) से सन फार्मास्युटिकल्स का योगदान बढ़ा है।
कैडिला हेल्थकेयर ने भी जटिल विशेष दवा श्रेणी में 30 फीसदी से अधिक की वृद्धि दर्ज की है। ल्यूपिन ने अमेरिका में अल्बुटेरोल को उतारा है जो सांस की बीमारी की दवा है। हालांकि बीमारी के इस मौसम में अमेरिका में कोई बड़ा लॉन्च नहीं किया गया है। एडलवाइस के विश्लेषकों का मानना है कि कैडिला हेल्थकेयर और सिप्ला जैसी दवा कंपनियों के लिए घरेलू राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि- कैडिला हेल्थकेयर के लिए करीब 10 फीसदी और सिप्ला के लिए 13 फीसदी- दिखेगी।
दिसंबर के लिए एक अन्य महत्त्वपूर्ण पहलू पर गौर करने की आवश्यकता है और वह परिचालन लागत है। मोतीलाल ओसवाल के विश्लेषकों ने बताया है कि घरेलू फॉर्मूलेशन इकाई के लिए परिचालन लागत अधिक होगी जिससे क्रमिक आधार पर दवा कंपनियों की कुल लाभप्रदता प्रभावित हो सकती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि बाजार की गतिविधियां अब सुचारु हो गई हैं और इसलिए विपणन एवं बिक्री लागत में वृद्धि होगी।

Advertisement
First Published - January 12, 2021 | 12:27 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement