आर्थिक मंदी के दौर में बड़े पैमाने पर छंटनी का दौर जारी है। इस कड़ी में अब ब्रिटेन की प्रमुख दूरसंचार कंपनी बीटी भी शामिल होने जा रही है।
ब्रिटिश अखबार संडे टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक कंपनी जल्द ही 10 हजार कर्मियों की छुट्टी करने वाली है और इस आशय की घोषणा जल्द ही कर सकती है।
इसके अलावा कंपनी लाभांश में भी 60 फीसदी की कटौती पर भी विचार कर रही है।