facebookmetapixel
Advertisement
ITR Filing 2026 नौकरी संग फ्रीलांसिंग से भी कमाई तो ITR कैसे फाइल करेंकोचीन शिपयार्ड OFS पर निवेशकों की टूट पड़ी भीड़, सरकार ने ‘ग्रीन शू ऑप्शन’ किया लागूExplainer: ब्राजील ने 50 साल में कैसे रची E100 एथेनॉल क्रांति, भारत के लिए क्या हैं बड़े सबक?Long-duration bonds: सरकारी गारंटी के साथ स्थिर रिटर्न… लॉन्ग ड्यूरेशन वाले G-Secs में निवेश कितना सही?दिल्ली में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत; IMD ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’एक ही कंपनी, एक जैसी सैलरी फिर भी क्यों नहीं मिलता एक बराबर लोन? एक्सपर्ट्स से समझें इसके पीछे का गणितविदेश जाने का है प्लान? Visa Apply करने से पहले ITR को लेकर जान लें ये बड़ी बातयूपी में जरूरत का आधा मिल रहा है खाद, सरकार का दावा-कोई कमी नहींEquity Funds: टूटते बाजार में भी दिखा दम, FY26 में ₹3.47 लाख करोड़ का निवेश; फ्लेक्सी-कैप पहली पसंदचीन के पड़ोस में भारत बेच रहा स्वदेशी मिसाइलें, फिलीपींस, वियतनाम समेत कई देश बने ग्राहक

थमेगा मारुति 800 का सफर

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 10:28 PM IST

पच्चीस बरस पहले देश में कार बाजार की तकदीर बदलने वाली मारुति 800 कुछ सालों के बाद बाजार से पूरी तरह रुखसत हो जाएगी।
मारुति सुजूकी इंडिया ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण मानकों की वजह से इस कार का उत्पादन अगले वर्ष से धीरे-धीरे बंद किया जाएगा।
सबसे पहले अगले साल इस कार को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई, सूरत, कानपुर, हैदराबाद, पुणे, आगरा और अहमदाबाद में बेचना बंद कर दिया जाएगा। वहां यूरो-4 मानक लागू होने जा रहे हैं। इसके साथ ओमनी की बिक्री भी बंद कर दी जाएगी।
मारुति सुजूकी इंडिया के अध्यक्ष आर सी भार्गव ने कहा, ‘यूरो 4 प्रदूषण नियम 2015-16 तक लागू हो जाएंगे, उसके बाद मारुति 800 और ओम्नी की बिक्री नहीं की जा सकेगी। मारुति 800 और ओमनी के दो मॉडल 2010 से ही बिकना बंद हो जाएंगे।’
इन दोनों मॉडलों को यूरो 4 के अनुरूप ढालने के सवाल पर भार्गव ने इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इन कारों का विकल्प नहीं उतारा जाएगा। पिछले 25 साल में 27 लाख से भी ज्यादा मारुति 800 देश में बिक चुकी हैं। मारुति आल्टो के आने से पहले मारुति 800 ही सबसे ज्यादा बिकने वाली कार थी।
25 साल बिक्री के बाद बंद होगी मारुति 800
ओमनी का निर्माण भी बंद

Advertisement
First Published - April 1, 2009 | 9:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement