facebookmetapixel
Advertisement
Kharif Crops: धान, दाल, कपास… किस फसल की बुवाई सबसे ज्यादा घटी? जानिए पूरी तस्वीरGST कलेक्शन जून में 14% बढ़कर ₹1.95 लाख करोड़, आयात से टैक्स रेवेन्यू 35% बढ़ादिल्ली की नई EV पॉलिसी से Ather, Mahindra और Tata को मिलेगी रफ्तार! पूरे देश में तेज होगी इले​क्ट्रिक रेसGold, Silver Price Today: सोना ₹1,578 और चांदी ₹5,505 टूटी, क्या अब और गिरेंगे भाव?Fuel Price: पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 सस्ता! इस कंपनी ने ग्राहकों को दी बड़ी राहतAdvit Jewels की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, लिस्टिंग के साथ निवेशकों को 37% तक का मुनाफाक्रिप्टो से ट्रंप की तगड़ी कमाई! एक साल में ₹12,000 करोड़ से ज्यादा की इनकमAMFI की नई लिस्ट जल्द, BSE और Vodafone Idea समेत कई शेयरों की बदल सकती है कैटेगरीजुलाई में पैसा कमाने का मौका? ब्रोकरेज ने बताए टॉप 10 खरीदने और बेचने वाले स्टॉक्स1 जुलाई से बड़ी राहत! कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹183.50 सस्ता, चेक करें घरेलू गैस सिलेंडर के दाम

महंगा पड़ सकता है मनोरंजन का तड़का

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 10:10 PM IST

आपके केबल और डीटीएच के महीने के बिल में अब और इजाफा हो सकता है। टेलीकॉम डिस्प्यूट सेटलमेंट अपीलिट ट्राइब्यूनल (टीडीसैट) के एक फैसले के बाद अब स्टार प्लस, जी टीवी, सोनी जैसे पे चैनल अपनी कीमत खुद तय कर सकते हैं।


ऐसे में कुछ लोकप्रिय चैनल अपनी कीमत कुछ ज्यादा कर सकते हैं। इससे केबल टीवी और डीटीएच का बजट गड़बड़ा सकता है। मालूम हो कि प्रसारण नियामक ट्राई ने अक्टूबर 2007 में  पे चैनलों के लिए एक सीमा तय कर दी थी कि ये चैनल एक सीमा से अधिक कीमत नहीं बढ़ा सकते।

कैस कानून, डीटीएच और सामान्य केबल ऑपरेटरों पर यह बात लागू होती थी जिससे अभी तक इन पे चैनलों की कीमत तय थी। लेकिन टीडीसैट के इस कदम के बाद तकरीबन 65 से ज्यादा पे चैनल अपनी कीमतें तय करने के लिए आजाद होंगे।

ट्राई के इस टैरिफ कानून के खिलाफ जी, स्टार, सोनी और सन जैसे कई प्रसारक इकट्ठा हो गए। इनकी अपील पर सुनवाई करते हुए टीडीसैट ने ट्राई के टैरिफ कानून को गलत ठहराया। इस फैसले के बाद मल्टी सिस्टम ऑपरेटर्स (एमएसओ) भी प्रभावित होंगे।

एक विधि विशेषज्ञ ने इस फैसले पर कुछ इस तरह से टिप्पणी की, ‘टीडीसैट के आदेश से यह बात सामने आई है कि इस मामले में नियंत्रक ने अपनी सीमाओं का उल्लंघन करके काम किया।’

Advertisement
First Published - January 15, 2009 | 11:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement