facebookmetapixel
Advertisement
TCS के नतीजों से पहले IT शेयरों में दबाव, Nifty IT फिसला; Infosys, TCS और HCLTech में बिकवालीDL New Rules: महाराष्ट्र में 1 अगस्त से बदल जाएंगे नियम, सरकार के किया बड़ा बदलावFTA Review: 16 साल में 10 गुना बढ़ा व्यापार घाटा! अब FTA बदलने की तैयारी में भारतInsurance Industry में तेजी लौट आई, मई के मुकाबले जून में बड़ा उछालभारत 75 तरह के मसाले बनाता है, फिर भी क्यों पिछड़ रहा है? रिपोर्ट ने बताईं 5 सबसे बड़ी चुनौतियांभारत में 3.9 करोड़ Crypto निवेशकों के बीच RBI की नई चेतावनीIMF Report: भारत की ग्रोथ घटाई, लेकिन दुनिया की सबसे तेज अर्थव्यवस्थाओं में बरकरारतेल, टैंकर और भारतीयों की सुरक्षा… पश्चिम एशिया में क्या कर रहा है भारत?Ford की भारत में बड़ी वापसी! कोयंबतूर में खोला तीसरा ग्लोबल सेंटर, 800 कर्मचारियों की होगी क्षमताGen Z और Tier-2, Tier-3 शहरों ने बढ़ाई Credit Card कंपनियों की उम्मीदें

टीसीएस का मुनाफा हुआ कम

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:36 AM IST

सॉफ्टवेयर निर्यात में अव्वल नंबर की भारतीय कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को भी मंदी ने नहीं छोड़ा।
कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में मुनाफा तो हासिल किया, लेकिन उसकी उम्मीद के मुकाबले यह आंकड़ा कम ही रहा। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 1,333 करोड़ रुपये रहा।
वित्त वर्ष 2007-08 की चौथी तिमाही के मुकाबले यह आंकड़ा महज 7 फीसदी ज्यादा है। लेकिन यदि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही की अपेक्षा मुनाफे में 2.1 फीसदी की कमी आई।
कंपनी को कुल राजस्व भी 7,172 करोड़ रुपये का हासिल हुआ, जो उससे पहले के वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के मुकाबले 18.5 फीसदी ज्यादा है। लेकिन वित्त वर्ष 2008-09 की तीसरी तिमाही की तुलना में यह आंकड़ा 1.5 फीसदी कम है।
कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी एन चंद्रशेखरन ने नतीजों का ऐलान करते समय यह स्वीकार किया कि चालू वित्त वर्ष उनके लिए खासा चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सौदों और उनकी कीमतों के लिहाज से यह साल कंपनी का कड़ा इम्तहान लेगा। उन्होंने यह भी माना कि सौदे पूरे करने की कंपनी की रफ्तार कुछ धीमी रहेगी और सौदों की तादाद भी कम हो सकती है।
चंद्रशेखरन ने बताया कि कंपनी ने 28 बड़े सौदे किए और 163 नए ग्राहक भी जोड़े। उत्तर अमेरिका से कमाई में भी 26 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई।लेकिन जानकार मानते हैं कि आने वाला समय कंपनी के लिए बहुत शानदार नहीं रहेगा। उसे टेक महिंद्रा से भी टक्कर मिल सकती है, जिसने सत्यम कंप्यूटर को खरीदा है।

Advertisement
First Published - April 21, 2009 | 2:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement