facebookmetapixel
Advertisement
चीन पर बदला भारत का रुख? 4 कंपनियों को सरकारी टेंडर में बोली लगाने की मिली इजाजतHCLTech को मिला 10,830 करोड़ रुपये का बड़ा AI कॉन्ट्रैक्ट, शेयर 4% से ज्यादा उछलारिमोट से ई-रिक्शा बंद होने का खतरा! सरकार ने ऐप स्टोर से हटाए 2 संदिग्ध चीनी ऐपPersonal Loan से पहले तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट्स, वरना पहली बार में ही रिजेक्ट हो सकता है आवेदनNifty 50 की हर कंपनी में बराबर निवेश का मौका, Axis MF के नए फंड में ₹100 से शुरुआतCoca-Cola की भारतीय कंपनी ला सकती है IPO, ₹9,500 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टNestle India के निवेशकों को स्पेशल तोहफा, ₹2 प्रति शेयर मिलेगा स्पेशल डिविडेंड; जानिए रिकॉर्ड डेटसिर्फ 2 साल में 300 गुना बढ़ी इस हेल्थ इंश्योरेंस की डिमांड, आखिर लोग क्या समझ गए?भारतीय रियल एस्टेट पर निवेशकों का दाव, H1 में निवेश 6 साल के हाई परAMC, Insurance या Broking, Q1 में किस सेक्टर में होगी सबसे ज्यादा कमाई? ब्रोकरेज ने बताए टॉप पिक्स

टीसीएस और सिस्को ने मिलाया हाथ

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 12:35 AM IST

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने सिस्को एक साथ रणनीतिक साझेदारी की है। इस गठजोड़ के तहत टीसीएस, सिस्को की डाटा सेंटर नेटवर्किंग और सिक्योरिटी सॉल्यूशन के लिए एक नई तकनीक बनाएगी।
सिस्को की डाटा सेंटर की 3.0 तकनीक के परिचालन और ऊर्जा दक्षता को और बेहतर बनाने में टीसीएस सहयोग देगी। आईटी सेवा के लिए बड़े और छोटे कारोबार की जरूरतों को पूरा करने के लिए दोनों कंपनियां नई नेटवर्किंग तकनीक की खोज करेगी।
टीसीएस के प्रमुख परिचालन अधिकारी और कार्यकारी निदेशक एन. चंद्रशेखरन ने कहा, ‘आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर को और बेहतर और गतिशील बनाने की मांग ग्राहकों की तरफ से लगातार आ रही है। इसलिए उनके लिए बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर और तकनीक उपलब्ध कराना हमारी चुनौती है।’
टीसीएस और सिस्को की इस रणनीतिक साझेदारी के तहत शुरू में भारत के ग्राहकों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा और फिर ये दोनों कंपनियां अमेरिका और ब्रिटेन की बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं, दूरसंचार और सरकारी क्षेत्रों के ग्राहकों को सुविधा प्रदान करेगी।
दोनों कंपनियों ने मिलकर चेन्नई के टीसीएस कैंपस में सिस्को टेक्नोलॉजी लैब भी बनाया है। यहां पर सिस्को डाटा सेंटर टेक्नोलॉजिज का प्रारूप तैयार करने, कौशल विकसित करने के लिए जांच प्रक्रिया करेंगे।

Advertisement
First Published - February 10, 2009 | 5:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement