facebookmetapixel
Advertisement
भाजपा शासित राज्य भी कर रहे नई मनरेगा का विरोध: कांग्रेसमन की बात: पीएम मोदी ने गिनाईं आत्मनिर्भर भारत की उपलब्धियां, C-295 विमान और स्वदेशी क्रूज मिसाइल का किया उल्लेखभारत-सेशेल्स के बीच 19 समझौते, हिंद महासागर में समुद्री सुरक्षा साझेदारी को मिली मजबूतीITR Filing 2026: रिटर्न से पहले लेंगे सभी कागज जांच तो नहीं आएगी आयकर नोटिस की आंचEditorial: QCO नियमों में ढील पर्याप्त नहीं, गुणवत्ता ढांचे की व्यापक समीक्षा जरूरीMission SEHAT: पोषण सुरक्षा के लिए कृषि और स्वास्थ्य को जोड़ेगी नई पहल‘कॉमिक्स’ पत्रकारिता से यह कैसा डर? जो सैको की किताब हटाना ‘प्रकाशन जगत का मजाक’बाजार हलचल: मुंबई में वेदर डेरिवेटिव की नैया, ग्रे बाजार दे रहा सतर्कता का संकेतSIP का बढ़ता दम: ऐक्टिव इक्विटी म्युचुअल फंड AUM में हिस्सेदारी पहली बार 40% के पारVarun Beverages Share: असाही के साथ करार से बढ़ेगा बिजनेस, ब्रोकरेज ने जताई तेजी की उम्मीद

टाटा मोटर्स डिफ्रेंशियल वोटिंग शेयर : नफा या नुकसान

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 2:06 AM IST

टाटा मोटर्स ने पहली बार डिफ्रेंशियल वोटिंग शेयरों को जारी कर शेयर बाजार को मुश्किल में डाल दिया है।


कंपनी ने 1,957 करोड़ रुपये के डिफ्रेंशियल वोटिंग शेयर जारी किए थे, जिसमें से 305 रुपये प्रति शेयर की दर से 1,650 करोड़ रुपये के शेयर कंपनी के प्रमोटरों ने, 250 करोड़ रुपये के आईएफसीआई ने और 50 करोड़ रुपये के शेयर जेएम फाइनैंशियल ने खरीदे।

अब शेयर बाजार के लिए इन शेयरों के लिए निवेशक तलाशना थोड़ा मुश्किल काम हो सकता है, जब बाजार में पहले से ही 190 रुपये के लगभग कारोबार करते टाटा मोटर्स के शेयर मौजूद हैं। सूत्रों का कहना है कि न तो प्रमोटर और न ही आईएफसीआई अपने शेयरों को घाटे पर बेचेने को राजी होंगी।

गौरतलब है कि इन दोनों के पास कुल मिलाकर कंपनी के 95 प्रतिशत डिफ्रेंशियल शेयर मौजूद हैं। उनका कहना है, ‘इसलिए बाजार में कौन शेयर बेचेगा और किस कीमत पर यह अहम मुद्दे हैं।’ शेयरों की यह नई श्रेणी इस सप्ताह सूचीबध्द होनी है।

एक इन्वेस्टमेंट बैंकर का कहना है, ‘बाजार में शेयर के ठीक प्रवाह की कमी में शेयर बाजार में नए शेयरों की कीमत किस तरह से तय की जाएंगी, क्योंकि मौजूदा वोटिंग शेयरों के बेंचमार्क पर तो इन्हें तय नहीं किया जा सकता।’

कंपनी ने 305 रुपये, जिसमें 295 रुपये प्रीमियम शामिल है पर 6.42 करोड़ डिफ्रेंशियल वोटिंग शेयर जारी किए थे और इसी संख्या में कंपनी ने 340 रुपये प्रति शेयर की दर से भी शेयर जारी किए थे। टाटा मोटर्स के प्रमोटरों ने सभी वोटिंग शेयर खरीद लिए, जिसके कारण कंपनी में प्रमोटरों की हिस्सेदारी बढ़कर 42.3 प्रतिशत से भी अधिक हो गई।

डिफ्रेंशियल वोटिंग शेयरों के मामले में इस बात के बावजूद कि जेएम फाइनैंशियल ने गैर-प्रमोटरों के 1,327 करोड़ रुपये के हिस्से को खरीदने की बात कही थी, प्रमोटरों ने मंजूरी मिले हुए 633 करोड़ रुपये के शेयरों के साथ 1,000 करोड़ रुपये से अधिक शेयर ले लिए। आईएफसीआई ही एक ऐसा बड़ा संस्थान था, जिसने 250 करोड़ रुपये के डिफ्रेंशियल शेयर खरीदे।

टाटा मोटर्स के वरिष्ठ अधिकारी ने पिछले शुक्रवार को निवेशकों के एक सम्मेलन में कहा था कि डिफ्रेंशियल वोटिंग शेयरों के लिए मताधिकार (10 शेयरों के लिए 1 मत) की व्यवस्था के बाद कंपनी में प्रमोटरों की हिस्सेदारी बढ़कर लगभग 43 प्रतिशत हो गई है।

नैशनल स्टॉक एक्सचेंज के वरिष्ठ अधिकारी ने नाम छुपाने की शर्त पर बताया, ‘यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस तरह के नए प्रयोग तक हो रहे हैं, जब दुनियाभर के सभी बाजारों में मंदी का दौर चल रहा है।’

एमऐंडएम की बिक्री में मंदी

एसयूवी बनाने वाली देश की अग्रणी कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के लिए बिक्री के लिहाज से अक्टूबर का महीना अच्छा नहीं रहा हैं। अक्टूबर के दौरान कंपनी के वाहनों की बिक्री में 18 फीसदी की गिरावट आई है।

अक्टूबर में कंपनी ने भारत और विदेशों में कुल 20,282 वाहन बेचे। इनमें कार, एसयूवी, ट्रक और तिपहिया वाहनों की बिक्री के आंकड़े भी शामिल हैं। जबकि पिछले साल अक्टूबर में कंपनी ने 24,652 वाहनों की बिक्री की थी। इस दौरान कंपनी का निर्यात भी 65 फीसदी घटकर 383 इकाई हो गया।  

Advertisement
First Published - November 3, 2008 | 11:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement