facebookmetapixel
Advertisement
Nifty 50 की हर कंपनी में बराबर निवेश का मौका, Axis MF के नए फंड में ₹100 से शुरुआतCoca-Cola की भारतीय कंपनी ला सकती है IPO, ₹9,500 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टNestle India के निवेशकों को स्पेशल तोहफा, ₹2 प्रति शेयर मिलेगा स्पेशल डिविडेंड; जानिए रिकॉर्ड डेटसिर्फ 2 साल में 300 गुना बढ़ी इस हेल्थ इंश्योरेंस की डिमांड, आखिर लोग क्या समझ गए?भारतीय रियल एस्टेट पर निवेशकों का दाव, H1 में निवेश 6 साल के हाई परAMC, Insurance या Broking, Q1 में किस सेक्टर में होगी सबसे ज्यादा कमाई? ब्रोकरेज ने बताए टॉप पिक्सIndia Services PMI: जून में 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंची सर्विस सेक्टर की रफ्तार, घरेलू मांग में नरमी का असरAdani QIP पर टूट पड़े निवेशक! 3.8 गुना मांग के बाद बढ़कर ₹15,000 करोड़ हुआ इश्यू साइजIC Electricals IPO: आज से खुला आईपीओ, GMP ने मचाई हलचल! पहले दिन ही 40% तक लिस्टिंग गेन की उम्मीदStaffing Stocks: हायरिंग में सुधार से चमक सकते हैं ये 2 शेयर, ब्रोकरेज ने दिए 28% तक के टारगेट

टाटा कम्युनिकेशंस के शेयर भी गिरवी

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 12:47 AM IST

दूरसंचार कंपनी टाटा कम्युनिकेशंस ने कहा कि उसके दो प्रर्वतकों ने कंपनी में अपनी 10.53 प्रतिशत हिस्सेदारी ऋणदाताओं के पास गिरवी रखी है। दो प्रवर्तकों ने कंपनी के जो शेयर गिरवी रखे हैं, उनका अनुमानित मूल्य 1,329.65 करोड़ रुपये है।
प्रवर्तकों द्वारा शेयर गिरवी रखने का खुलासा करने वाली टाटा ग्रुप की यह एक और कंपनी है। इसके अलावा, टाटा सन्स ने टाटा टी की 11.32 फीसदी हिस्सेदारी गिरवी रख दी है। मौजूदा बाजार मूल्य के हिसाब से कंपनी के गिरवी रखे शेयरों की कीमत करीब 389 करोड़ रुपये है।
दिसंबर तक टाटा सन्स के पास टाटा टी के करीब 22.78 फीसदी शेयर थे, जिसमें से करीब 50 फीसदी उन्होंने गिरवी रख दी है। टाटा केमिकल्स के प्रवर्तकों ने भी 20.20 फीसदी हिस्सेदारी गिरवी रख दी है। कंपनी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि टाटा टी, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन और टाटा सन्स ने करीब 4.70 करोड़ शेयर गिरवी रख दी है।
शॉपर्स स्टॉप : प्रमुख रिटेल समूह शॉपर्स स्टॉप ने बीएसई को बताया कि उसके प्रवर्तकों ने 59.50 फीसदी शेयर वित्तीय संस्थाओं और कर्जदाताओं के पास गिरवी रख दी है। 

कंपनी ने बताया कि उसके 7 प्रवर्तकों – कासा मारिया प्रॉपर्टीज, रघुकुल एस्टेट डेवलपमेंट, केप ट्रेडिंग, के. रहेजा कॉर्प, कैप्स्टन ट्रेडिंग, एनबी कंस्ट्रक्शंस और पाम शेल्टर एस्टेट डेवलपमेंट ने करीब 2.07 करोड़ शेयर कर्जदाताओं के पास गिरवी रख दी है।
जी न्यूज : सुभाष चंद्रा के नेतृत्व वाले जी न्यूज ने बीएसई को बताया कि उसके प्रवर्तकों ने अपनी 17.17 फीसदी हिस्सेदारी गिरवी रखी है। जी न्यूज के मुताबिक, जयनीर कैपिटल, प्रजात्मा टे्रडिंग, प्रीमियर फाइनैंस ऐंड ट्रेडिंग, गंजम ट्रेडिंग और एस्सेल इन्फ्राप्रोजेक्ट्स ने अपनी हिस्सेदारी गिरवी रखी है।
विशाखा इंडस्ट्रीज : विविधीकृत कारोबार वाली कंपनी विशाखा इंडस्ट्रीज ने कहा कि उसके दो प्रवर्तकों ने कंपनी के 17.86 लाख शेयर और 11.24 फीसदी हिस्सेदारी गिरवी है।

Advertisement
First Published - February 12, 2009 | 12:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement