facebookmetapixel
Advertisement
Nifty 50 की हर कंपनी में बराबर निवेश का मौका, Axis MF के नए फंड में ₹100 से शुरुआतCoca-Cola की भारतीय कंपनी ला सकती है IPO, ₹9,500 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टNestle India के निवेशकों को स्पेशल तोहफा, ₹2 प्रति शेयर मिलेगा स्पेशल डिविडेंड; जानिए रिकॉर्ड डेटसिर्फ 2 साल में 300 गुना बढ़ी इस हेल्थ इंश्योरेंस की डिमांड, आखिर लोग क्या समझ गए?भारतीय रियल एस्टेट पर निवेशकों का दाव, H1 में निवेश 6 साल के हाई परAMC, Insurance या Broking, Q1 में किस सेक्टर में होगी सबसे ज्यादा कमाई? ब्रोकरेज ने बताए टॉप पिक्सIndia Services PMI: जून में 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंची सर्विस सेक्टर की रफ्तार, घरेलू मांग में नरमी का असरAdani QIP पर टूट पड़े निवेशक! 3.8 गुना मांग के बाद बढ़कर ₹15,000 करोड़ हुआ इश्यू साइजIC Electricals IPO: आज से खुला आईपीओ, GMP ने मचाई हलचल! पहले दिन ही 40% तक लिस्टिंग गेन की उम्मीदStaffing Stocks: हायरिंग में सुधार से चमक सकते हैं ये 2 शेयर, ब्रोकरेज ने दिए 28% तक के टारगेट

टीएजी के काम-काज की शुरुआत में है अभी और देर

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 12:47 AM IST

देश में आधुनिक संचार कंपनी टीएजी शुरू करने की मैक्केन वर्ल्डग्रुप की योजना अभी और विलंबित होगी। कंपनी का कहना है कि अब इसकी शुरुआत अप्रैल तक हो पाएगी।
उल्लेखनीय है कि मैक्केन वर्ल्डग्रुप इंटरपब्लिक ग्रुप की सहायक कंपनी है और टीएजी मैक्केन वर्ल्डग्रुप की देश में दूसरी एजेंसी होगी। समूह ने पिछले साल नवंबर में नए जमाने की संचार कंपनी शुरू करने की घोषणा की थी।
तब समूह ने उम्मीद जाहिर की थी कि यह कंपनी जनवरी से शुरू हो जाएगी, लेकिन मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों के चलते इसमें देर हो रही है। मुख्यालय अब नियुक्ति की पूरी प्रक्रिया की ही समीक्षा कर रहा है।
भारत में मैक्केन वर्ल्डग्रुप के कार्यकारी अध्यक्ष और मैक्केन एरिक्सन के कार्यकारी क्रिएटिव डायरेक्टर (एशिया-प्रशांत) प्रसून जोशी के अनुसार, ”भर्ती प्रक्रिया जारी है हालांकि यह थोड़ी सुस्त है। ऐसा इसलिए कि वैश्विक मुख्यालय मामले की समीक्षा कर रहा है।”
जोशी ने उम्मीद जताई कि कंपनी का काम-काज अप्रैल से शुरू हो जाएगा। टीएजी को ब्रांड चुनौतियों से अपारंपरिक तरीके से निपटने के लिए तैयार किया जा रहा है। भारत ऐसा तीसरा देश होगा जहां एजेंसी पूरी क्षमता के साथ कम करेगी।
इससे पहले अमेरिका और जापान में यह कंपनी अपनी सेवाएं दे रही है। टीएजी कारोबार में मददगार उन्नत मीडिया-निरपेक्ष संचार सेवाएं मुहैया कराएगी। जोशी ने बताया, ”परंपरागत माध्यमों के चलते सुविधाओं की पहुंच को रोका नहीं जा सकता।
अब डिजीटल स्पेस में दायरे के विस्तार की जरूरत है।” इसके बाद एजेंसी ऐसे मॉडल का अनुसरण करेगी जहां परिणाम के लिए किसी को उत्तरदायी ठहराया जा सके। कंपनी को उम्मीद है कि टीएजी में युवाओं की फौज होगी। वहीं युवा जो तकनीकी तौर पर ज्यादा दक्ष और सक्षम होता है।
वैश्विक स्तर पर टीएजी पहले भी थिंक टैंक और मार्केटिंग कम्युनिकेशंस सर्विस देने वाली एजेंसी के रूप में लॉन्च हो चुकी है। देश में समूह की दूसरी एजेंसी हो जाने से मैक्केन के ग्राहकों में बढ़ोतरी हो सकेगी। साथ ही इसका बाजार शेयर भी बढ़ेगा।
अमेरिका में टीएजी एक्स-बॉक्स, एडीडास, लेवाइस, जीप और नेक्सटेल के लिए काम करती रही है। इस एजेंसी कांस (फ्रांस) में 2008 में आयोजित अंतरराष्ट्रीय विज्ञापन महोत्सव में दो ग्रैंड प्रिक्स अवार्ड जीत चुकी है।

Advertisement
First Published - February 11, 2009 | 11:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement