facebookmetapixel
Advertisement
Sun Pharma Q1 Results: सन फार्मा का मुनाफा 27% बढ़कर ₹2,895 करोड़, भारत कारोबार और इनोवेटिव मेडिसिन्स ने दिखाई दमदार बढ़तITR Filing Deadline 2026: आज रात 12 बजे तक भर लें ITR, वरना कल से लगेगी ₹5,000 तक पेनल्टी!Swiggy Instamart पर ब्रोकरेज बुलिश, ₹444 तक का टारगेट; मुनाफे के लिए चाहिए दोगुने ऑर्डरमई-जून में ही फाइल कर दिया ITR? आज रिटर्न भरने की आखिरी तारिख, उससे पहले दोबारा चेक करें ये जानकारियांदिल्ली की हर प्रॉपर्टी को मिलेगा Aadhaar! जानिए क्या है सरकार का नया Property ID प्लानअब ऑनलाइन बुक कर सकेंगे लगेज: रेलवे ने जारी किए नए नियम, जानिए पूरा प्रोसेस और लिमिटविदेशों में बढ़ रहा भारतीय कंपनियों का निवेश, अब कंस्ट्रक्शन सेक्टर भी दौड़ में; सिंगापुर फिर बना पहली पसंदयूरोप में डीजल संकट गहराया, Reliance ने बढ़ाया एक्सपोर्ट; ब्राजील को भी रिकॉर्ड सप्लाईVedanta Share: Hindustan Zinc के दम पर दौड़ेगा शेयर? Q1 के बाद ब्रोकरेज ने जारी किए नए टारगेटGold silver price today: सोना ₹303 टूटा, चांदी ₹1,203 फिसली

Zomato के इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए SUN Mobility देगी बैटरी अदला-बदली की सुविधा

Advertisement
Last Updated- March 27, 2023 | 11:54 AM IST
Zomato

इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए ऊर्जा अवसंरचना एवं सेवा प्रदाता कंपनी सन मोबिलिटी ने खाद्य आपूर्ति के ऑनलाइन मंच जोमेटो को सेवाएं प्रदान करने के लिए उसके साथ एक साझेदारी की है।

इस करार के तहत कंपनी अगले दो वर्ष तक जोमेटो को 50,000 इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों के बेड़े के लिए बैटरी अदला-बदली समाधानों की पेशकश करेगी और शुरुआत में इस बेड़े को राष्ट्रीय राजधानी में उतारा जाएगा।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि जोमेटो के मंच से जुड़े अंतिम छोर तक आपूर्ति करने वाले साझेदारों को इसका लाभ मिलेगा और उन्हें अपने दो पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बैटरी अदला-बदली के सुविधाजनक एवं किफायती समाधान मिल सकेंगे।

सन मोबिलिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनंत बड़जात्या ने एक बयान में कहा कि जोमेटो के साथ हुआ करार टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल परिवेश बनाने के कंपनी के लक्ष्य को पाने की दिशा में अहम कदम है। उन्होंने बताया कि इससे कंपनी के कार्बन उत्सर्जन में बड़ी कमी आएगी।

Advertisement
First Published - March 27, 2023 | 11:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement