facebookmetapixel
Advertisement
म्युचुअल फंड इंडस्ट्री में जल्द दस्तक देगी कार्नेलियन, SEBI से मिली मंजूरीखाद्य तेलों पर बढ़ सकती है आयात निर्भरता, तिलहन फसलों की बुवाई अब भी सामान्य से 26% कमEternal Q1FY27 Results: मुनाफा 268% बढ़कर ₹92 करोड़, रेवेन्यू भी 182% बढ़ाSBI फंड्स vs HDFC AMC vs ICICI प्रूडेंशियल AMC: निवेश के लिए कौन बेहतर?टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहते हैं? अब RajmargYatra App से घर बैठे बनवाएं Local Pass; चेक करें ऑनलाइन प्रोसेसPM किसान की किस्त रुकी है? ऐसे दर्ज करें ऑनलाइन शिकायतAdani Power Q1 Results: मुनाफा 47% से ज्यादा बढ़ा, बोर्ड ने ₹15,000 करोड़ जुटाने को दी मंजूरीCube Highways Trust InvIT IPO: आज से खुला ₹5,000 करोड़ का इश्यू, निवेश से पहले जान लें ब्रोकरेज की राय और GMP का हालDelhi Metro Alert: दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 16 मेट्रो स्टेशन बंद, जानें कौन से रूट हुए प्रभावितTVS Motor: 3% उछला शेयर, Q1 नतीजों के बाद क्या करें निवेशक? ब्रोकरेज ने जताया 15% अपसाइड का अनुमान

SpiceJet ने दिवालिया Go First को खरीदने में दिखाई दिलचस्पी

Advertisement

Go First ने ‘प्रैट एंड व्हिटनी इंजन’ समस्याओं के कारण उत्पन्न वित्तीय संकट के बीच तीन मई से उड़ान सेवाएं बंद कर दी थी। कंपनी अभी दिवाला समाधान प्रक्रिया से गुजर रही है।

Last Updated- December 19, 2023 | 12:05 PM IST
History became Go First! NCLT ordered liquidation of the airline इतिहास बन गई Go First! NCLT ने एयरलाइन के लिक्विडेशन का ऑर्डर दिया

एयरलाइन स्पाइसजेट (SpiceJet) ने मंगलवार को कहा कि उसने गो फर्स्ट (Go First) का अधिग्रहण करने में रुचि व्यक्त की है और दिवालिया विमानन कंपनी की उचित जांच-पड़ताल के बाद प्रस्ताव पेश करने की योजना बना रही है।

गो फर्स्ट ने ‘प्रैट एंड व्हिटनी इंजन’ समस्याओं के कारण उत्पन्न वित्तीय संकट के बीच तीन मई से उड़ान सेवाएं बंद कर दी थी। कंपनी अभी दिवाला समाधान प्रक्रिया से गुजर रही है।

स्पाइसजेट ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि उसने ‘‘गो फर्स्ट के समाधान पेशेवर के समक्ष रुचि व्यक्त की है। स्पाइसजेट के साथ संभावित संयोजन से एक मजबूत तथा व्यवहार्य एयरलाइन बनाने की दृष्टि से जांच-पड़ताल करने के बाद वह एक प्रस्ताव प्रस्तुत करना चाहती है।’’

कंपनी ने साथ ही बताया कि ‘‘उसके निदेशक मंडल ने अपनी वित्त स्थिति को मजबूत करने और विकास योजनाओं में निवेश के लिए संसाधन उपलब्ध कराने के मकसद से करीब 27 करोड़ अमेरिकी डॉलर की नई पूंजी जुटाने की प्रक्रिया को हाल ही में मंजूरी दे दी है।’’

Advertisement
First Published - December 19, 2023 | 12:05 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement