facebookmetapixel
Advertisement
₹1.4 लाख तक गिरेगा सोना, ₹2 लाख का लेवल दिखा सकती है चांदी; निवेशक खरीदें या करें इंतजार?SIP Trend: FY26 में ₹3.40 लाख करोड़ का निवेश; यूपी-हरियाणा-हिमाचल अव्वल, दिल्ली-मुंबई पिछड़ेOrchid Pharma Share Price: रूस में बड़ी डील से ऑर्किड फार्मा के शेयरों में उछाल, 11% तक चढ़ा स्टॉकसीमेंट शेयर खरीदने का मौका या बरतें सावधानी? Q1 से पहले ब्रोकरेज ने जारी किया बड़ा अनुमानमॉनसून ने पकड़ी रफ्तार,जुलाई के पहले सप्ताह में 42% ज्यादा बारिश, जल्द फैलेगा पूरे देश मेंमारुति सुजुकी ने खरखौदा प्लांट में शुरू किया 1 MW बैटरी स्टोरेज सिस्टमTrump Shock: ईरान पर बयान के बाद शेयर बाजार 2% से ज्यादा टूटा, क्रूड 6% उछला, सोना-चांदी 3% तक टूटेEPFO Scheme 3.0: PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी! अब इलाज, शादी और घर के लिए आसान होगा पैसा निकालनाQ1 से पहले पूरी तस्वीर! Titan, DMart, Nykaa समेत रिटेल कंपनियों पर दो ब्रोकरेज की रिपोर्टकच्चे तेल में उछाल से OMC शेयर टूटे, HPCL, BPCL, IOC दबाव में; ONGC पर दांव लगाने की सलाह

छोटी टोयोटा का इंजन जापानी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 12:46 AM IST

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स (टीकेएम) दिसंबर 2010 में भारत में जिस छोटी कार को लॉन्च करेगी, उसका इंजन जापान से मंगाए जाने की संभावना है।
टीकेएम के उप प्रबंध निदेशक (वाणिज्य) शेखर विश्वनाथन ने कहा, ‘इंजन खरीदने के लिए जिस जगह का चयन किया जाएगा, उस देश की आपूर्ति और क्षमता दोनों का ध्यान रखा जाएगा। अभी तक हमलोग जापान, थाइलैंड और इंडोनेशिया से इंजन मंगाने पर विचार कर रहे हैं।’ उन्होंने संकेत दिए हैं कि इंजन जापान से मंगाए जा सकते हैं।
टीकेएम की पैरेंट कंपनी टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन ने पिछले साल मांग में आई कमी की वजह से जापान में उत्पादन में काफी कटौती की थी। मार्च में तो हफ्ते में पांच ही दिन उत्पादन कार्य का प्रावधान किया गया, जबकि यह अप्रैल में घटकर तीन रह गई।
मई में कंपनी रोजाना12000 वाहन के उत्पादन को घटाकर 10,500 वाहन कर सकती है। विश्वनाथन ने कहा, ‘ पिछले कुछ महीने में जापान में उत्पादन को लेकर भारी कटौती की गई है।’

Advertisement
First Published - April 15, 2009 | 10:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement