facebookmetapixel
Advertisement
छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयास

सीमेंस ने बेचा मेकेनिकल ड्राइव कारोबार

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 2:53 AM IST

सीमेंस इंडिया के निदेशक मंडल ने कंपनी के मेकेनिकल ड्राइव (एमडी) कारोबार को 440 करोड़ रुपये में सीमेंस एजी ग्रुप कंपनी को बेचने और हस्तांतरित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। कंपनी ने कहा कि यह निर्णय इस बात को ध्यान में रखते हुए लिया गया है कि इस इकाई का कंपनी के मौजूदा कारोबार के साथ कोई तालमेल नहीं है।
कंपनी ने कहा है कि उसके बोर्ड ने मेकेनिकल ड्राइव कारोबार की बिक्री सीमेंस एजी की सहायक इकाई फ्लेंडर जीएमबीएच की इकाई फ्लेंडर ड्राइव्स प्राइवेट लिमिटेड को करने की मंजूरी दी है। बयान में कहा गया है कि इस सौदे का मूल्य 440 करोड़ रुपये है। निदेशकों की समिति और ऑडिट समिति के सिफारिश पर एक स्वतंत्र मूल्यांकन के आधार पर सौदे की रकम निर्धारित की गई है।
बयान में कहा गया है कि यह सौदा अगले साल जनवरी से प्रभावी होगा जो सभी वैधानिक मंजूरियों पर निर्भर करेगा।
सीमेंस के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्याधिकारी सुनील माथुर ने इस सौदे का औचित्य बताते हुए कहा, ‘इस कारोबार में संभावित वृद्धि के लिए काफी पूंजीगत खर्च करने की जरूरत होगी और कुल मिलाकर सीमेंस लिमिटेड के मौजूदा कारेाबार से उसका कोई तालमेल नहीं है।’
वित्त वर्ष 2019 में भारत में सीमेंस के मेकेनिकल ड्राइव ने 683 करोड़ रुपये के राजस्व  पर 55.3 करोड़ रुपये का परिचालन घाटा दर्ज किया था।

Advertisement
First Published - August 28, 2020 | 12:34 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement