facebookmetapixel
Advertisement
पीएफ खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी: आने लगा ब्याज का पैसा, 15 जुलाई से देख सकेंगें अपना बैलेंसNFO Alert: टॉप-10 प्राइवेट बैंकों में निवेश का मौका, Kotak MF ने लॉन्च किया नया ETF; ₹1,000 से निवेश शुरू₹1.4 लाख तक गिरेगा सोना, ₹2 लाख का लेवल दिखा सकती है चांदी; निवेशक खरीदें या करें इंतजार?SIP Trend: FY26 में ₹3.40 लाख करोड़ का निवेश; यूपी-हरियाणा-हिमाचल अव्वल, दिल्ली-मुंबई पिछड़ेOrchid Pharma Share Price: रूस में बड़ी डील से ऑर्किड फार्मा के शेयरों में उछाल, 11% तक चढ़ा स्टॉकसीमेंट शेयर खरीदने का मौका या बरतें सावधानी? Q1 से पहले ब्रोकरेज ने जारी किया बड़ा अनुमानमॉनसून ने पकड़ी रफ्तार,जुलाई के पहले सप्ताह में 42% ज्यादा बारिश, जल्द फैलेगा पूरे देश मेंमारुति सुजुकी ने खरखौदा प्लांट में शुरू किया 1 MW बैटरी स्टोरेज सिस्टमTrump Shock: ईरान पर बयान के बाद शेयर बाजार 2% से ज्यादा टूटा, क्रूड 6% उछला, सोना-चांदी 3% तक टूटेEPFO Scheme 3.0: PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी! अब इलाज, शादी और घर के लिए आसान होगा पैसा निकालना

पेप्सी नहीं, शाहरुख पिएंगे स्प्राइट

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 12:31 AM IST

कुछ समय पहले तक पेप्सी के विज्ञापनों में नजर आने वाले शाहरुख जल्द ही कोका कोला का स्प्राइट बेचते नजर आएंगे।
दरअसल, कोलकाता नाइट राइडर्स की सहायक प्रायोजक और आधिकारिक पेय पार्टनर बनने के बाद कोका कोला इंडिया ने अब अपनी ड्रिंक स्प्राइट के लिए एक नया विज्ञापन बनाया है।
इस नए विज्ञापन अभियान में कोलकाता नाइट राइडर्स के प्रवर्तक और फिल्म अभिनेता शाहरुख खान, सौरव गांगुली, मुरली कार्तिक और अजीत अगरकर भी नजर आएंगे। यह विज्ञापन अभियान आईपीएल की 18 अप्रैल से शुरू हो रहे दूसरे संस्करण में दिखाया जाएगा।
कोका कोला इंडिया के महाप्रबंधक (मार्केटिंग-फ्लेवर) श्रीनिवास मूर्ति ने कहा, ‘इस विज्ञापन में टीम की ब्रांड वैल्यू को भी दिखाया गया है। हमने इस अभियान के तहत शाहरुख और टीम के अन्य खिलाड़ियों को स्प्राइट से जोड़ने की कोशिश की है।’
आईपीएल खिलाड़ी चबाएंगे ऑर्बिट
दुनिया की सबसे बड़ी च्युइंगम बनाने वाली कंपनी रिगले, दक्षिण अफ्रीका में शुरू हो रहे आईपीएल के दूसरे संस्करण में भाग लेने वाली सभी आठ टीमों की च्युंइगम पार्टनर बन गई है।
इस तरह रिगले पहली ब्रांड है, जिसने आठों टीमों के साथ समझौता किया है। रिगले इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक गौतम शर्मा ने कहा, ‘हमने सभी आठ फ्रें चाइजी टीमों से अलग अलग समझौता किया है। हमारी शुगर फ्री ब्रांड ‘ऑर्बिट’ सभी टीमों की च्युइंगम पार्टनर होगी।

Advertisement
First Published - April 15, 2009 | 2:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement