facebookmetapixel
Advertisement
डोमिनोज पिज्जा-पोपायेज की दमदार ग्रोथ से जुबिलेंट फूडवर्क्स के शेयर में 6% उछाल, क्या ₹625 तक जाएगा भाव?दमदार नतीजों के बूते उछला LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया, 8% दौड़ा शेयर, क्या करें निवेशक?टेक्नोक्रॉफ्ट वेंचर्स IPO की 34% प्रीमियम पर लि​स्टिंग, निवेशकों को पहले ही दिन अच्छा मुनाफाएन चंद्रशेखरन के कार्यकाल में टाटा संस की जमकर हुई कमाई! मिला ₹2.71 लाख करोड़ का डिविडेंड10 मिनट में सामान पहुंचने के दौर में भी किराना दुकानें क्यों नहीं हारेंगी? रिपोर्ट में सामने आई बड़ी वजहटाटा मोटर्स पीवी का शेयर 5% टूटा, कमजोर नतीजों के बाद क्या करें निवेशक?लीप इंडिया आईपीओ की ठीक-ठाक शुरुआत, 159 रुपये का शेयर 166 रुपये पर हुआ लिस्ट2026 में टूटेगा गर्मी का रिकॉर्ड! अल-नीनो ने बढ़ाई टेंशन, 69% पहुंची सबसे गर्म साल बनने की संभावनादुनिया का ‘इमरजेंसी ऑयल कुशन’ लगभग खत्म? 400 मिलियन बैरल में से 350 मिलियन बैरल बाजार ने सोख लिएजेटवर्क की IPO से ₹2,600 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में नए सिरे से दाखिल किया ड्राफ्ट पेपर

गूगल के ‘नेक्स्ट बिलियन यूजर्स’ के मुखिया सेनगुप्ता ने कंपनी छोड़ी

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 6:45 AM IST

गूगल की नेक्स्ट बिलियन यूजर्स (एनबीयू) के प्रमुख सीजर सेनगुप्ता ने करीब 15 साल बाद तकनीकी कंपनी को अलविदा कह दिया है। उन्होंने सोमवार को एक ट्वीट और लिंक्डइन पोस्ट में यह जानकारी दी।
सेनगुप्ता द्वारा अपना स्वयं का उद्यम स्थापित किए जाने की संभावना है। कंपनी में शामिल होने से पहले गूगल के साथ अपने साक्षात्कार को याद करते हुए सेनगुप्ता ने लिंक्डइन पोस्ट ‘थैंक यू गूगल’ में कहा, ‘मैंने साक्षात्कार में कहा था कि मैं कुछ साल सिर्फ इसे लेकर बिताना चाहूंगा कि उपभोक्ता उत्पाद कैसे तैयार किए जाएं और फिर कैसे कंपनी शुरू की जाए। मुझे यह पता चला कि मुझे लोगों का प्यार मिल रहा है। लेकिन अब मेरे लिए इस उद्यम से बाहर निकलने और एक नया मिशन शुरू करने का समय आ गया है।’
गूगल में सेनगुपता का आखिरी दिन 30 अप्रैल होगा।
उन्होंने कहा कि हालांकि उन्होंने अभी इस बारे में निर्णय नहीं लिया है कि उनका अगला कदम क्या होगा, लेकिन वह भविष्य को लेकर असहजता के साथ उत्साहित थे।
उन्होंने क्रोमओएस, एनबीयू पहल, गूगल पे, पेमेंट प्लेटफॉर्म और गूगल फाइनैंस में काम किया। ये सभी महत्वपूर्ण व्यवसाय और गूगल के लिए विकास के मुख्य क्षेत्र हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में टीम को धन्यवाद दिया।
सिंगापुर में स्थित सेनगुप्ता ने इंडोनेशिया की मल्टी-सर्विस प्लेटफॉर्म जोजैक और भारत स्थित ग्लांस में गूगल के निवेश को भी बढ़ावा दिया।
वह मौजूदा समय में गूगल में भुगतान एवं एनबीयू पहल के उपाध्यक्ष एवं महाप्रबंधक हैं।
गूगल के एक अधिकारी ने बयान में कहा, ‘गूगल के साथ 15 साल बिताने के बाद, सीजर सेनगुप्ता ने अब कंपनी छोडऩे और गूगल से बाहर कुछ उद्यम शुरू करने का निजी निर्णय लिया है। गूगल में अपने कार्यकाल के दौरान सीजर ने शुरू में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं, जिनमें क्रोमओएस, नेक्स्ट बिलियन यूजर्स और गूगल पे जैसी प्रख्यात पहले भी शामिल हैं। हम इसे लेकर उत्साहित हैं कि वे कुछ नया करना चाहते हैं और हम उनकी यात्रा के लिए उन्हें बधाई देना चाहते हैं।’
उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, व्हार्टन स्कूल में अपना एमबीए पूरा करने के तुरंत बाद सेनगुप्ता गूगल से जुड़ गए थे। उन्होंने अपने एमबीए से पहले स्टेनफर्ड यूनिवर्सिटी में शोध, कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स इन साइंस की डिग्री पूरी की।

Advertisement
First Published - March 22, 2021 | 11:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement