facebookmetapixel
Advertisement
भारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान

Sebi ने मोतीलाल ओसवाल पर लगाया 7 लाख रुपये का जुर्माना, जानिए क्या है पूरा मामला

Advertisement

सेबी ने कंपनी पर 7 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया है। इसकी वजह स्टॉक ब्रोकिंग के नियमों की अनदेखी है।

Last Updated- January 30, 2025 | 9:15 PM IST
Motilal Oswal

शेयर बाजार की निगरानी करने वाली सेबी एक बार फिर एक्शन में आ गई है। इस बार निशाने पर है मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (MOFSL)। सेबी ने कंपनी पर 7 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया है। इसकी वजह स्टॉक ब्रोकिंग के नियमों की अनदेखी है।

कब और क्यों लगा जुर्माना?

सेबी ने अप्रैल 2021 से जून 2022 के बीच MOFSL का निरीक्षण किया और कई गड़बड़ियां पकड़ लीं। सबसे बड़ी दिक्कत मार्जिन रिपोर्टिंग और शॉर्ट-कलेक्शन में पाई गई। सेबी के मुताबिक, कंपनी ने उन नियमों का सही तरीके से पालन नहीं किया, जिनसे निवेशकों का पैसा सुरक्षित रहता है।

62 पेज की रिपोर्ट में क्या है खास?

सेबी की 62 पेज लंबी रिपोर्ट में साफ कहा गया कि नियमों का उल्लंघन हुआ है, और इसके लिए 7 लाख रुपये का जुर्माना सही ठहराया गया है। सेबी के आदेश में कहा गया है कि ये जुर्माना नियम तोड़ने की गंभीरता के मुताबिक लगाया गया है और कंपनी को अब सुधार करने की जरूरत है।

Advertisement
First Published - January 30, 2025 | 5:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement