facebookmetapixel
Advertisement
भारत-फ्रांस आर्थिक रिश्तों को नई गति देने 4 दिवसीय दौरे पर रवाना हुईं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणशांति समझौते के बावजूद होर्मुज स्ट्रेट में सामान्य नहीं हुई जहाजों की आवाजाही, पूरी बहाली में लग सकते हैं तीन महीनेखामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने के लिए ईरान का कांग्रेस नेताओं को निमंत्रण‘विजय’ मंत्र के साथ सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने संभाली कमान, कहा- भारतीय सेना हर चुनौती के लिए तैयाररंगमंच के आकाश से टूटा सितारा: विजया मेहता नहीं रहीं, कला जगत में शोक की लहर Editorial: कच्चा तेल सस्ता, लेकिन वैश्विक वित्तीय जोखिम अब भी भारत के लिए चुनौतीम्युचुअल फंड बनाम विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों पर बहस और जमीनी हकीकतश्रम आय को नहीं, तो पूंजीगत लाभ को भी विशेष कर रियायत क्यों?सेबी का शिकंजा: पंप-एंड-डंप स्कीम में 222 इकाइयों पर प्रतिबंध, ₹47.7 करोड़ का जुर्मानामई के उच्चस्तर के बाद जून में घटा कैश मार्केट में टर्नओवर, F&O कारोबार में बढ़त बरकरार

बिकेगी सत्यम की बीपीओ!

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 10:36 PM IST

एस्सार समूह की आउटसोर्सिंग इकाई ऐजिस बीपीओ ने सत्यम की बीपीओ इकाई खरीदने का प्रस्ताव दिया है।


एस्सार के वरिष्ठ अधिकारी ने इस बाबत कहा, ‘ऐजिस बीपीओ ने सत्यम के निदेशक मंडल को इस सिलसिले में औपचारिक तौर पर एक पत्र भेजा है। पत्र में सत्यम की बीपीओ इकाई खरीदने की इच्छा जताई गई है। सत्यम के निदेशक मंडल के निर्णय के बाद ही ऐजिस बीपीओ आर्थिक प्रस्ताव पेश करेगी।’

हालांकि ऐजिस बीपीओ के निदेशक ने इस पर किसी प्रकार की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, ‘ हम अपने आउटसोर्सिंग कारोबार को बढ़ाने की दिशा में अग्रसर हैं। ऐजिस बीपीओ ने अब तक 11 कंपनियों को खरीद चुकी है।’

हालांकि बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अगले कुछ सप्ताहों में सत्यम बीपीओ को खरीदने के लिए और कंपनियां आगे आएगी। इस दौड़ में ऐजिस बीपीओ ने सबसे पहले औपचारिक घोषणा कर दी है।

एस्सार के एक अधिकारी ने कहा कि कंपनी ने अपनी बीपीओ कार्यकुशलता और विस्तार नीति का जिक्र इस पत्र में किया है। पत्र में यह भी कहा गया है कि ऐजिस और सत्यम के गठजोड़ से 3500 कर्मचारियों का भविष्य भी सुरक्षित हो जाएगा और अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों को भी कोई असर नहीं पडेग़ा।

Advertisement
First Published - January 20, 2009 | 10:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement