सत्यम के नए बोर्ड की आज होने वाली बैठक में कंपनी का कारोबार जारी रखने के लिए धन जुटाने के मुद्दे पर चर्चा होगी।
बोर्ड कंपनी की वित्तीय स्थिति की फिर से जांच के लिए ऑडिटरों के चयन के बारे में दर्ज शिकायतों पर भी विचार कर सकता है। तीन सदस्यों की सरकार द्वारा नियुक्ति के बाद निदेशक मंडल में छह सदस्य हो गए हैं।
इस बैठक में रामालिंगम राजू द्वारा किए गए 7,800 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े के असर से बचाने के तरीके ढूंढे जाएंगे। बोर्ड के सदस्य तरुण दास ने कहा कि बोर्ड की पहली प्राथमिकता कर्मचारियों, ग्राहकों और निवेशकों के हितों की रक्षा करना है।
बोर्ड के सदस्य तरुण दास ने कहा कि बोर्ड की पहली प्राथमिकता कर्मचारियों, ग्राहकों और निवेशकों के हितों की रक्षा करना है। सीआईआई के मुख्य संरक्षक दास को बोर्ड में टी. एन. मनोहरन और एस बालकृष्ण मैनाक के साथ नियुक्त किया गया है।