facebookmetapixel
Advertisement
WhatsApp के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार की नजर, फर्जी पहचान और धोखाधड़ी का बढ़ा खतरादिल्ली को मिलेगी 6-लेन टनल, द्वारका एक्सप्रेसवे से वसंत कुंज तक सफर होगा आसान, ₹6,970 करोड़ की परियोजना मंजूरभारतीय बाजार कमजोर नहीं, SIP जारी रखें; राधिका गुप्ता ने दिया निवेश का बड़ा मंत्रक्या महिलाएं ब्रांड देखकर चुनती हैं म्युचुअल फंड? रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासेEPFO Portal Down: PF क्लेम अटका, पासबुक नहीं होगी डाउनलोड; जानें कब बहाल होंगी सेवाएंSIP की बेस्ट डेट और फ्रीक्वेंसी कौन-सी? मार्केट गिरने पर क्या करें… WhiteOak MF की रिपोर्ट में मिले जवाबPassport New Rules 2026: 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना पड़ेगा महंगा! जानिए नई फीसIT सेक्टर पर AI का बड़ा असर! Emkay ने बताया किन शेयरों में है दम और कौन रहेगा पीछेChoice Overnight Fund: सुर​क्षित निवेश के साथ रेगुलर इनकम का ऑप्शन, ₹1000 से कर सकते हैं शुरुआतHDFC Bank Credit Card यूजर्स को झटका! SmartBuy Rewards के नियम बदले, अब वाउचर से नहीं मिलेगा पहले जैसा फायदा

सासकेन को लग गया दोहरा झटका

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 10:07 PM IST

दूरसंचार कंपनी नॉरटेल के दिवालिया होने से सॉफ्टवेयर प्रदाता कंपनी सासकेन कम्युनिकेशंस टेक्नोलॉजिज को तगड़ा झटका लगा है। वहीं दूसरी ओर टाटा ने भी उसके साथ चल रहे संयुक्त उपक्रम से हाथ खींच लिया है।


दरअसल, सासकेन को नॉरटेल से कुल राजस्व का करीब 10 फीसदी मिलता था। ऐसे में कंपनी की नॉरटेल में काफी रकम फंसी हुई है, जबकि नॉरटेल ने चैप्टर 11 के तहत सरकार से दिवालिया घोषित करने के लिए आवेदन किया है।

ऐसी स्थिति में नॉरटेल किसी भी तरह की बकाया चुका नहीं पाएगी। सासकेन ने कहा कि नॉरटेल उसकी प्रमुख पांच ग्राहकों में शुमार है, लेकिन उसके दिवालिया होने से कंपनी के राजस्व को भारी नुकसान होगा। सासकेन के अलावा, नॉरटेल भारतीय आईटी कंपनी विप्रो और इन्फोसिस के साथ भी काम कर रही थी।

लेकिन सासकेन की तुलना में इन कंपनियों की नॉरटेल में बहुत कम पूंजी फंसी हुई है। टाटा के साथ पिछले दो साल से चल रहे संयुक्त उपक्रम से हटने की घोषणा पिछले हफ्ते ही कर दी गई थी।

जनवरी 2007 में सासकेन और टाटा ऑटोकॉम्प सिस्टम्स की ओर से ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद बनाने के लिए टेको सासकेन ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक्स (टीएसएई) नामक संयुक्त उपक्रम का गठन किया गया था। इधर, टाटा के हाथ खींचने से इस उपक्रम में काम कर रहे 100 लोगों को काम पर नहीं आने को कहा गया है।

नॉटर्ल के दिवालिया होने से हाथ से गया कंपनी को मिलने वाला 10 फीसदी राजस्व

टाटा ने की संयुक्त उपक्रम से हटने की घोषणा

Advertisement
First Published - January 15, 2009 | 11:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement