facebookmetapixel
Advertisement
क्या 16वें वित्त आयोग ने राजकोषीय संघवाद का संतुलन केंद्र की ओर झुका दिया है?Editorial: विदेशी मुद्रा बढ़ाने की RBI की रणनीति सही, लेकिन FDI के बिना नहीं बनेगी बातमहंगे मकानों का बढ़ा क्रेज, 3 में से 2 खरीदारों ने खरीदा ₹1 करोड़ से महंगा मकानAI से रियल एस्टेट में आएगा बूम? इन कंपनियों के लिए खुल सकता है लाखों करोड़ का मौकाShare Market: शेयर बाजार में फिर बिकवाली! क्या 24,000 के नीचे जाएगा Nifty?क्या होम लोन की लंबी EMI आपकी रिटायरमेंट प्लानिंग को प्रभावित करती है? एक्सपर्ट से समझेंPM आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे राहुल, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में, आंदोलन जारी रखने का ऐलानAdani Total Gas Q1 Results: मुनाफा 18% घटकर ₹133 करोड़ रहा, रेवेन्यू में 27% की जोरदार बढ़ोतरीसिर्फ रजिस्ट्रेशन से नहीं बनेगी वसीयत वैध, सुप्रीम कोर्ट ने बताए नियम; जानें असली वसीयत कैसे साबित करें?Bandhan Bank Q1 results: मुनाफा 35% बढ़कर ₹501 करोड़ के पार, ग्रॉस NPA घटकर 3.15% पर आया

Samsung भारत में प्रौद्योगिकी स्टार्टअप के साथ मिलकर काम करेगी

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 7:10 PM IST
Samsung

उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माता सैमसंग (Samsung) ने गुरुवार को कहा कि वह भारत सरकार की डिजिटल इंडिया योजना के लिए प्रौद्योगिकियों पर काम कर रहे स्टार्टअप के साथ साझेदारी करेगी और इस तरह देश में अपनी डिजिटल यात्रा को गति देगी।

सैमसंग ने एक बयान जारी करके कहा कि वह यूपीआई, डिजिलॉकर, ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स, ओपन क्रेडिट एनेबलमेंट नेटवर्क और यूनिफाइड हैल्थ इंटरफेस समेत अन्य प्रौद्योगिकियों पर सहयोग के लिए स्टार्टअप को आमंत्रित कर रही है।

इसमें बताया गया कि ये स्टार्टअप भारत में सैमसंग के अनुसंधान एवं विकास केंद्रों तथा कारोबारी इकाइयों के साथ साझेदारी करेंगे और वॉलेट, स्वास्थ्य, फिटनेस जैसे क्षेत्रों में काम करेंगे। इसके अलावा कंपनी इनमें से कुछ स्टार्टअप को वित्तपोषण समर्थन भी देगी और उन्हें अपने समाधानों का विस्तार करने में मदद करेगी। बयान में कहा गया, ‘भारत में सैमसंग के आरएंडडी केंद्र तथा कारोबारी इकाइयां स्टार्टअप के साथ मिलकर काम करेंगे और किसी विशेष उत्पाद या सेवा के लिए मिलकर समाधान तैयार करेंगे।’

Advertisement
First Published - December 8, 2022 | 7:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement