facebookmetapixel
Advertisement
Caliber Mining IPO: आज से खुला ₹450 करोड़ का IPO, क्या निवेश करना सही रहेगा? जानिए ब्रोकरेज की राय और GMP का हालदेश को मिली पहली हाइड्रोजन ट्रेन; जिंद से सोनीपत के बीच की दूरी करेगी तय, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडीहाउसिंग फाइनेंस कंपनियों में बड़ा मौका, Emkay ने 4 शेयरों पर BUY और 4 पर ADD रेटिंग से शुरू की कवरेजसबको स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए मध्य वर्ग पर ध्यान देना जरूरी:नैटहेल्थ की अध्यक्ष संगीत रेड्डी33% तक रिटर्न की उम्मीद! शेयरखान ने इन 7 शेयरों को बनाया फंडामेंटल पिकसंसद के मॉनसून सत्र पेश हो सकते हैं वंदे मातरम, आयकर और MSME समेत 5 नए बिलभारत का हाइड्रोजन ट्रेन का सपना पूरा, पीएम मोदी आज दिखाएंगे पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडीकेंद्रीय मंत्री कृ​षि चौहान ने वैज्ञानिकों से कहा, जीएम फसल का विकल्प तलाशेंसोने में लौटी तेजी, चांदी की चमक फीकी; जानें MCX और Comex पर ताजा भावक्या Adani Ports और JSW Infra में अभी भी है कमाई का मौका? मोतीलाल ओसवाल ने बताईं BUY की बड़ी वजहें

फ्यूचर जेनराली के कर्मियों का वेतन बढ़ेगा

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 5:10 AM IST

कोरोनावायरस महामारी से जहां करीब-करीब सभी कंपनियों के कारोबार को झटका लगा है, कर्मियों की छंटनी हुई है और वेतन कटौती सामान्य बात हो गई है, वहीं निजी क्षेत्र की बीमा कंपनी फ्यूचर जेनराली इंडिया इंश्योरेंस ने कहा है कि वह ऐसे अनिश्चित वक्त में कर्मचारियों को नौकरी से नहीं निकालेगी। कंपनी ने इतने अवरोध के बावजूद कर्मियों की पदोन्नति, सालाना वेतन बढ़ोतरी और वेरिएबल पे के भुगतान की घोषणा की है।
इसके अलावा कंपनी ने योजना और कर्मचारियों की नियुक्ति करने की है, जो कारोबारी जरूरत पर निर्भर करेगा। लॉकडाउन की अवधि में कंपनी ने अलग-अलग स्तर के 70 कर्मचारियों की नियुक्ति की और मौजूदा वित्त वर्ष में उसकी योजना और नियुक्ति की है।
फ्यूचर जेनराली इंडिया इंश्योरेंस के प्रबंध निदेशक और सीईओ अनूप राउ ने कहा, हमने सुनिश्चित किया है कि हमारे सभी कर्मचारियों को वेतन बढ़ोतरी, बोनस आदि समय पर मिल जाए। अब हमारे कर्मचारियों व पार्टनरों को अपने जीवन में निश्चितता व स्थिरता की दरकार है। हमने अपना संगठन लंबी अवधि के लिहाज से तैयार किया है और हमारे पास अनिश्चितता से निपटने के लिए साधन है। फंडामेंटल के लिहाज से हमारी कंपनी मजबूत है और मार्केटप्लेस की नई वास्तविकता का प्रत्युत्तर देने की क्षमता है। लॉकडाउन की अवधि में कर्मचारियों के वेलनेस आदि पर बीमा कंपनी ने कई कदम उठाए। कंपनी ने कहा, कंपनी ने कर्मचारियों व उनके परिजनों के लिए गोपनीय काउंसिलिंग हेल्पलाइन जारी किया है ताकि महामारी से पैदा होने वाली समस्या मसलन व्यग्रता, दबाव, काम और जीवन के बीच संतुलन बिठाने आदि से निपटने में मदद की जा सके।

Advertisement
First Published - July 7, 2020 | 11:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement