facebookmetapixel
Advertisement
भारत-फ्रांस आर्थिक रिश्तों को नई गति देने 4 दिवसीय दौरे पर रवाना हुईं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणशांति समझौते के बावजूद होर्मुज स्ट्रेट में सामान्य नहीं हुई जहाजों की आवाजाही, पूरी बहाली में लग सकते हैं तीन महीनेखामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने के लिए ईरान का कांग्रेस नेताओं को निमंत्रण‘विजय’ मंत्र के साथ सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने संभाली कमान, कहा- भारतीय सेना हर चुनौती के लिए तैयाररंगमंच के आकाश से टूटा सितारा: विजया मेहता नहीं रहीं, कला जगत में शोक की लहर Editorial: कच्चा तेल सस्ता, लेकिन वैश्विक वित्तीय जोखिम अब भी भारत के लिए चुनौतीम्युचुअल फंड बनाम विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों पर बहस और जमीनी हकीकतश्रम आय को नहीं, तो पूंजीगत लाभ को भी विशेष कर रियायत क्यों?सेबी का शिकंजा: पंप-एंड-डंप स्कीम में 222 इकाइयों पर प्रतिबंध, ₹47.7 करोड़ का जुर्मानामई के उच्चस्तर के बाद जून में घटा कैश मार्केट में टर्नओवर, F&O कारोबार में बढ़त बरकरार

RINL ने नए कारोबारी मॉडल के लिए EOI देने की समयसीमा बढ़ाई

Advertisement
Last Updated- April 17, 2023 | 12:15 PM IST
Steel Metal sector

सार्वजनिक क्षेत्र की राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) ने इस्पात आपूर्ति के बदले कार्यशील पूंजी लेने के अपने नए कारोबारी मॉडल के लिए रुचि पत्र स्वीकार (EOI)  करने की समयसीमा बढ़ाकर 20 अप्रैल कर दी है।

इस मॉडल के तहत आरआईएनएल कंपनियों को तैयार इस्पात उत्पादों की आपूर्ति करने के बदले उनसे कार्यशील पूंजी या एक या अधिक कच्चे माल की आपूर्ति लेगी। पहले, रुचि पत्र जमा कराने की अंतिम तारीख 15 अप्रैल, 2023 थी।

आरआईएनएल इस्पात की आपूर्ति के लिए ऐसी कंपनियों के साथ साझेदारी करना चाहती है जिनकी दिलचस्पी इस्पात या इस्पात निर्माण में काम आने वाले कच्चे माल में है। एक अधिसूचना में आरआईएनएल ने कहा कि रुचि पत्र देने की अंतिम तारीख में संशेाधन किया गया है और अब यह तारीख 20 अप्रैल 2023 कर दी गई है ।

Advertisement
First Published - April 17, 2023 | 12:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement