हिंदुस्तान जिंक का रिजर्व बढ़ा

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 10:20 AM IST

स्टरलाइट इंडस्ट्रीज़ की कंपनी हिंदुस्तान जिंक ने ऐलान किया है कि उसकी खोज गतिविधियों की वजह से उसके रिजर्व में मौजूद धातु की मात्रा में 4.63 करोड़ टन का इजाफा हुआ है। 2007-08 वित्त वर्ष में कंपनी के रिजर्व में 67 लाख टन की गिरावट दर्ज की गई थी।
कंपनी ने बीएसई को आज बताया क उसके पास मौजूद कुल भंडार की मात्रा 31 मार्च, 2009 को 27.2 करोड़ टन थी। इसमें से 3.15 करोड़ भंडार जिंक आधारित धातुओं का है। 

First Published : May 7, 2009 | 1:33 PM IST