facebookmetapixel
Advertisement
‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफकमर्शियल LPG सिलेंडर ₹200 से ज्यादा सस्ता, दिल्ली-कोलकाता में घटे दाम; होटल-रेस्तरां को बड़ी राहतब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेडभारत का R&D खर्च बढ़ा, लेकिन GDP के मुकाबले हिस्सेदारी सिर्फ 0.84%; चीन और ब्राजील से पीछेइलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 7 महीनों में 10 लाख से ज्यादा EV बिके; TVS सबसे आगेPM मोदी की पोस्ट ब्लॉक होने पर बढ़ा विवाद, मेटा की ग्लोबल टीम से एल्गोरिदम पर होगी सख्त पूछताछकैबिनेट के बड़े फैसले: ‘पीएम सूर्य सरोवर’ योजना मंजूर, पीएम-किसान और खेलो इंडिया को 5 साल का विस्तार

किराये पर कार से मिलेगी बिक्री को धार!

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 10:16 PM IST

देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजूकी ने हाल ही में पट्टे (सबस्क्रिप्शन प्रोग्राम) पर कार देने की सुविधा शुरू की है। पहले यह योजना पांच शहरों में शुरू की गई जिसमें अब हैदराबाद और पुणे को भी शामिल कर लिया गया है।
मारुति का लक्ष्य अगले 2 से 3 साल में इस कारोबार का विस्तार देश के 60 शहरों में करना है। कंपनी ने 24 सितंबर को इस योजना की शुरुआत की थी और कार खरीदे बिना कार रखने की आसान पेशकश का वादा किया है। मारुति सुजूकी के कार्यकारी निदेशक, मार्केटिंग एवं सेल्स शशांक श्रीवास्तव ने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि अगले 5 साल में इन शहरों में हमारी बिक्री का करीब 3 से 4 फीसदी हिस्सा सबस्क्रिप्शन कार्यक्रम के जरिये आएगा। अपऽे मजबूत ब्रांड, भरोसे और व्यापक डीलरशिप नेटवर्क के जरिये प्रतिस्पर्धी उत्पादों के साथ हम ग्राहकों को आकर्षित कर सकते हैं।’
लेकिन 2019 में 17 लाख कारें बेचने वाली कंपनी की कुल बिक्री में 3 फीसदी हिस्सा सबस्क्रिप्शन मॉडल के जरिये आने से कारोबार मॉडल में व्यापक बदलाव होगा, यह कहना अभी जल्दबाजी होगी। 2019 में मारुति द्वारा किराये गए बाजार शोध के अनुसार करीब 25 फीसदी प्रतिभागियों ने कहा था कि वे कार खरीदने के बजाय उसे किराये पर लेना पसंद करेंगे और सबस्क्रिप्शन मॉडल के लिए ये ही संभावित ग्राहक हैं, जो भारत में करीब 20 लाख है। विकसित देशों में जनरल मोटर्स, बीएमडब्ल्यू जैसी कई दिग्गज कंपनियां इस कारोबारी मॉडल को चला रही हैं।
हुंडई मोटर इंडिया, एमजी मोटर इंडिया, टोयोटा किर्लोस्कर, टाटा मोटर्स और फोक्सवैगन इंडिया जैसी प्रतिस्पर्धी कंपनियां भी पिछले दो साल से लीजिंग और सबस्क्रिप्शन मॉडल में दिलचस्पी दिखा रही हैं। टाटा मोटर्स ने नेक्सॉन ईवी को सबस्क्रिप्शन सेवा के लिए पेश किया है। टोयोटा ने इस कारोबार मॉडल के लिए टोयोटा मोबिलिटी सर्विस के नाम से एक नई इकाई शुरू की है।
घटती बिक्री से जूझ रहे कार विनिर्माता बिक्री बढ़ाने के लिए वेतनभोगियों, पेशेवरों, छोटे एवं मझोले उद्यमों, कॉर्पोरेट और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के ग्राहकों को लक्षित कर रहे हैं। इनमें भी सबसे ज्यादा ध्यान मिलेनियल्स पर है क्योंकि आम तौर पर वे हर 3 से 5 साल में कार बदल लेते हैं। श्रीवास्तव ने कहा, ‘हमारे सबस्क्रिप्शन कार्यक्रम के लक्षित ग्राहक वैसे लोग हैं जो सुविधा पसंद करते हैं लेकिन दीर्घावधि की प्रतिबद्घता नहीं चाहते हैं। 25 से 35 आयु वर्ग के युवा, अल्प समय के लिए दूसरी कार चाहने वाले और साथ ही एसएमई ओनर्स इनमें प्रमुख हैं।’
कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए कम अग्रिम निवेश की पेशकश कर रही हैं। मारुति की विटारा ब्रेजा का मासिक सबस्क्रिप्शन गुरुग्राम में 23,636 से 27,611 रुपये में उपलब्ध है जबकि इस कार की ऑन रोड कीमत 9.65 लाख रुपये है।

Advertisement
First Published - October 26, 2020 | 12:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement